BSNL लाइनों को ‘फाल्ट’ करने वाला गिरोह धराया, नागपुर पुलिस ने 5 अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा
Rana Pratap Nagar Police Action: नागपुर की प्रतापनगर पुलिस ने 14.22 लाख के माल के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा। BSNL के 7307 क्रोन बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस
पुलिस ने चोरों को दबोचा (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Thief Gang Busted: राणा प्रतापनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कुल 7 वारदातों को अंजाम देना कबूला। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 14,22,000 रुपये का माल जब्त कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों में दुर्योधन परसराम कोर (32), टेकेश्वर घनश्याम खरकाटे (30), अभिजीत पुरुषोत्तम मेंढे (27) तीनों गोंदिया निवासी और अनिकेत उर्फ रॉकी आनंद मिश्रा (25), आतीफ अली मुस्तकीन अली (25) दोनों उत्तर प्रदेश निवासियों का समावेश बताया गया।
जानकारी के अनुसार मोतीबाग, पांचपावली निवासी मयंक सेवकराम स्वामी (38) बीएसएनएल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं और टेलीफोन लाइन फॉल्ट दुरुस्ती का कार्य करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
सुबह 8.15 बजे उनके साथ कार्यरत लाइनमैन ने सूचना दी कि राणा प्रतापनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वावलंबीनगर स्थित आजोबा पार्क के पास पिलर क्रमांक 12 व 16 से बीएसएनएल कंपनी के 110 नग क्रोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने राणा प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने दुर्योधन और टेकेश्वर को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी कबूली।
यह भी पढ़ें – Exclusive: 6 मार्च को खुलेगा राज्य का पिटारा, सुधीर मुनगंटीवार ने बताई महाराष्ट्र बजट की इनसाइड स्टोरी
तकनीकी सहायता से धराए अन्य 3
तकनीकी जांच और गहन पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें अभिजीत, अनिकेत और आतीफ का समावेश था। पूछताछ में आरोपियों ने राणा प्रतापनगर के अलावा सदर क्षेत्र में 2 तथा तहसील, बजाजनगर, धंतोली और लकड़गंज थाना क्षेत्रों में एक-एक वारदात को अंजाम देना कबूला।
आरोपियों से कुल 7,307 नग क्रोन और दोपहिया वाहन समेत कुल 14,22,000 रुपये का माल जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंकज बोडसे, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल तांबे, पीएसआई सतीश भोले, हेड कांस्टेबल एकनाथ पाटिल, विशेषकुमार गुधेवार, अमित धेनुसेवक, कांस्टेबल अंकुश कनोजिया, आनंद काबलिया समेत अन्य कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
