इंतजार हुआ खत्म: नागपुर पुलिस की नई पहल, एआई से अब 2–4 मिनट में दर्ज हो रही शिकायत
नागपुर में एआई आधारित प्रणाली से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। अब शिकायतें कुछ ही मिनटों में दर्ज हो रही हैं।
Nagpur Police News: नागपुर में एआई से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। नंदनवन थाने से शुरू हुई इस पहल के तहत, नागरिकों को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नई प्रणाली के लागू होने से कई प्रकार की शिकायतें अब कुछ ही मिनटों में दर्ज की जा रही हैं। पहले जहां यह प्रक्रिया 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक लगती थी, वहीं अब यह केवल 2 से 4 मिनट में पूरी हो रही है।
इस पहल को परिमंडल 4 की डीसीपी रश्मिता राव के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। नंदनवन के थानेदार कैलाश देशमाने ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन में एआई, वॉयस टाइपिंग, वॉट्सएप और उपलब्ध कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करते हुए यह प्रणाली विकसित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
इस प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी की एंट्री, मेडिकल रिपोर्ट भेजने और दैनिक हाजिरी जैसे प्रशासनिक कार्य भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
नंदनवन से शुरू होकर, यह नई प्रणाली अब परिमंडल 4 के अन्य थानों जैसे सक्करदरा, इमामवाड़ा, हुडकेश्वर, अजनी और बेलतरोडी में भी लागू की जा चुकी है। इसके लिए 165 महिला पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद, शिकायत दर्ज होने के साथ ही उसकी प्रति शिकायतकर्ता को जल्दी उपलब्ध हो रही है। खास बात यह है कि इस प्रणाली को विकसित करने के लिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं किया गया है।
इस पहल से पुलिस थानों की कार्यक्षमता बढ़ी है और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी हो गई है।
