Nagpur News: नूतन वर्ष का स्वागत स्कूटर रैली से, गुढ़ी पाड़वा पर पारंपरिक वेशभूषा में नज़र आईं महिलाएं, देखें तस्वीरें
भारतीय नववर्ष स्वागत समिति द्वारा मराठी नववर्ष के अवसर पर 17वीं महिला अभिनंदन स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। यह भव्य रैली शनिवार को मणेोलपेठ स्थित आहाराम मंदिर से शुरू होकर पोद्दारेश्वर राम मंदिर में समाप्त हुई।
- Written By: आंचल लोखंडे
भारतीय नववर्ष स्वागत समिति द्वारा मराठी नववर्ष के अवसर पर 17वीं महिला अभिनंदन स्कूटर रैली का आयोजन किया गया।
यह भव्य रैली शनिवार को मणेोलपेठ स्थित आहाराम मंदिर से शुरू होकर पोद्दारेश्वर राम मंदिर में समाप्त हुई। इस रैली में 500 से अधिक महिलाएं पारंपरिक महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में नजर आईं। वहीं महिलाओं ने अपने स्कूटरों को भी विभिन्न थीम के अनुसार सजाया था।
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम: इन 15 जिलों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
नागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
नागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
कई महिलाओं ने साथ में घोषवाक्य लिखे प्लेकार्ड भी लाए थे, जबकि कुछ महिलाएं ओपन जिप्सी में शामिल हुईं, जिससे इस कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। पिछले 17 वर्षों से नागपुर में मराठी नववर्ष मनाने की यह अनोखी पहल आहाराम मंदिर प्रशासन द्वारा की जा रही है।
इस रैली का उद्देश्य शहर के माहौल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना और शहरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देना है।
रैली आहाराम मंदिर, शिलक पुतला बैंक, शिवाजी महाराज पुतला चौक, गांधी गेट, कोतवाली, बडकस चौक, गांधी पुतला बैंक, नंगा पुतला चौक, यादव चौक, अग्रसेन चौक होते हुए पोद्दारेश्वर मंदिर पहुंची।
रैली में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में थीं, वहीं कुछ महिलाएं ऐतिहासिक वेशभूषा में भी नजर आईं।
हर महिला की माही पर झंडे और गुठी सजाई गई थी। रैली में डीजे और महिलाओं की घोषणाओं से माहौल अत्यंत पारंपरिक और उत्साहजनक हो गया था।
