न्यू ईयर पार्टी (AI Generated Image)
December 31st Party Nagpur: नागपुर में न्यू ईयर को यादगार बनाने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं होटल्स, रेस्टोरेंट एंड बार में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। कई जगहों पर 31 दिसंबर को गाला डिनर पार्टी के साथ ही लाइव डीजे भी रहेगा। पार्टी के साथ बुफे सेलिब्रेशन होगा जहां मल्टी कुजिन्स सर्व की जाएंगी। यहां इंस्ट्रूमेंटल लाइव म्यूजिक के बीच लोग पार्टी एंज्वॉय कर सकेंगे।
सिटी के ज्यादातर होटल, रेस्टोरेंट, क्लब एंड बार में कपल व फैमली के लिए कवर चार्ज सिस्टम रखा गया है। होटल और रेस्टोरेंट ओनर्स ने न्यू ईयर वेलकम पार्टी के लिए स्पेशल तैयारी चल रही है। 2025 की न याद रखने वाली बातों को भूलकर नये वर्ष 2026 के स्वागत के लिए ऑरेंज सिटी भी तैयार हो रही है। डीजे नाइट, लाइव बैंड और संगीत की स्वर लहरियों के बीच लोग नाचते गाते एक दूसरे को ‘हैप्पी न्यू ईयर’ कहेंगे।
जश्न को खास बनाने के लिए होटलों में लाइव बैंड होगा। वहीं बोन फायर के बीच पूल साइट डिनर का इंतजाम किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए अलग-अलग थीम्स बनाई जा रही है। कपल डांस के साथ ड्रेस कोड भी रखा जा रहा है। वहीं मॉकटेल का भी इंतजाम किया जा रहा है। कुछ होटलों में लाइट म्यूजिक के बीच रेड एंड वाइट थीम रखी जा रही है तो वहीं कपल के लिए सेल्फी पॉइंट बनाए जा रहे हैं।
वेज और नॉन वेज की कई वैरायटी होंगी। खाने में ब्रोकली और प्रोटीन की मात्रा अधिक होगी। वहीं कई रेस्टोरेंट में विशेष तैयारियां की जा रही हैं जिसमें परंपरागत तरीके से अलग हटकर सजावट की जा रही है। सेल्टी पॉइंट के साथ थीम बेस्ड माहौल में मल्टी क्यूज़ीन बुफे की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा, सुविधा के साथ म्यूजिक आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें – हर जुबां पर तेंदुआ..वन संरक्षण पर चुप्पी! धड़ल्ले से कट रहे जंगल, महाराष्ट्र में महासंकट की बड़ी आहट
वर्ष 2025 समाप्त होने में अभी कुछ ही दिन ही शेष हैं। नये वर्ष का जश्न मनाने के लिए रेस्टोरेंट व होटल्स द्वारा विशेष ऑफर्स भी लाये जा रहे हैं। नववर्ष का स्वागत धूम-धड़ाके के साथ करने के लिए मुंबई के लाइव बैंड व डीजे बुलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सेलिब्रिटी का भी विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं होटलों में मिडिल क्लास का ख्याल रखते हुए किफायती दरों पर मनोरंजन पैकेज उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।
ऑरेंज सिटी के मंदिरों को नये वर्ष के लिए भव्य रूप से सजाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंदिर की सजावट फूलों और आकर्षक लाइटों से होगी। लोग भगवान के दर्शन कर नये वर्ष की शुरुआत करते हैं। इसके चलते 1 जनवरी को शहर के हर मंदिर में जमकर भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है। नये वर्ष को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।