नागपुर मनपा का 8 डिफाल्टरों पर बड़ा एक्शन, 8.81 करोड़ का टैक्स बकाया, पानी-सीवर कनेक्शन काटने की चेतावनी

Nagpur Nmc Property Tax : नागपुर में 8 बड़े डिफाल्टरों पर 8.81 करोड़ का टैक्स बकाया होने पर मनपा ने जब्ती की कार्रवाई शुरू की है, जिसमें से 6.28 करोड़ केवल एक खुले भूखंड पर बकाया हैं।
Nagpur Nmc Defaulter Property Seizure News
नागपुर मनपा का 8 डिफाल्टरों पर बड़ा एक्शन(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Nagpur Nmc Defaulter Property Seizure News : नागपुर महानगरपालिका ने संपत्ति कर की बकाया वसूली को लेकर बड़े डिफॉल्टरों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। लक्ष्मीनगर जोन में विशेष अभियान के तहत कुल 8 बड़ी संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इन संपत्तियों पर कुल ₹8,81,40,042 का संपत्ति कर बकाया है। इनमें सोमलवाड़ा चौक स्थित एक खुले भूखंड पर ही ₹6.28 करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया है।

Nagpur Nmc Defaulter Property Seizure News
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: खिलाड़ियों को 5% आरक्षण की संशोधित नीति मंजूर, प्रगति योजना को मिली हरी झंडी
Seizure of 8 properties
नागपुर महानगरपालिका की 8 संपत्तियों पर जब्ती(सोर्स: AI)

संपत्ति कर की बकाया राशि वसूलने मनपा की कार्रवाई तेज

संपत्ति कर की बकाया राशि वसूलने के लिए नागपुर महानगरपालिका ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। लक्ष्मीनगर जोन के अंतर्गत संपत्ति कर वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में 8 बड़े डिफॉल्टरों की संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है।

मनपा कर विभाग के आदेश के अनुसार यह विशेष अभियान 20 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़े बकायेदारों के खिलाफ जब्ती और वारंट की कार्रवाई की जा रही है।

8 संपत्तियों पर जब्ती

मनपा के अनुसार लक्ष्मीनगर जोन में कुल 8 बड़ी संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इन सभी संपत्तियों पर कुल ₹8,81,40,042 का संपत्ति कर बकाया है।

बकायेदारों में साईं वाटिका, WHC रोड, काचीपुरा-रामदासपेठ पर ₹82,56,437, जगदीश सावजी की संपत्ति पर ₹19,48,670 और भरत लॉन पर ₹44,03,673 का बकाया बताया गया है।

इसी तरह सन्मान लॉन/संतोष भोजनालय/सन्मान नर्सरी पर ₹42,91,084, सुजल सावजी की संपत्ति पर ₹12,13,502, बेटर होम पर ₹34,12,881 और सरदार की रसोई पर ₹17,19,502 का टैक्स बकाया है।

Nagpur Nmc Defaulter Property Seizure News
Pune Ganeshotsav: मंडई मेट्रो से बढ़ेगी गणेशोत्सव की भीड़, पुणे पुलिस ने बनाया खास क्राउड मैनेजमेंट प्लान

सोमलवाड़ा चौक में सबसे बड़ी कार्रवाई

सबसे बड़ी कार्रवाई सोमलवाड़ा चौक, वर्धा रोड स्थित खुले भूखंड पर हुई है। इस संपत्ति पर ₹6,28,94,293 का संपत्ति कर बकाया बताया गया है। इस खुले भूखंड की धारक फातिमा सिद्दीकी हैं।

टैक्स नहीं भरा तो पानी-सीवर कनेक्शन कटेंगे

मनपा प्रशासन ने सभी डिफॉल्टरों और संपत्ति धारकों को सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन के मुताबिक यदि बकाया संपत्ति कर का तत्काल भुगतान नहीं किया जाता है तो संबंधित संपत्तियों के पानी के कनेक्शन और सीवर कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटे जा सकते हैं।

मनपा की इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त धनंजय जाधव, आकाश रामटेके, पुरुषोत्तम भडंग, नरेंद्र जांभुलकर, नितिन राठौड़, गौतम मेश्राम, सियालाल चौधरी, शिलधन सहारे, कृष्णा कावले, समीर परमार, प्रमोद रंगारी, निखिल सोनटक्के, सिद्धार्थ मेश्राम सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com