नागपुर महावितरण का ‘जीरो बैलेंस’ प्लान: 31 मार्च तक बकाया वसूली का लक्ष्य, बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई
महावितरण ने नागपुर में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए जीरो बैलेंस एक्शन प्लान बनाया है।
Mahavitaran Nagpur News: नागपुर में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए महावितरण ने ‘जीरो बैलेंस’ एक्शन प्लान तैयार किया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति 31 मार्च तक बकाया वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
महावितरण के मानव संसाधन संचालक राजेंद्र पवार ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ मनपा, नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत जैसी स्थानीय निकाय संस्थाओं से भी बकाया बिलों की वसूली पूरी कड़ाई से की जाएगी।
विद्युत भवन में आयोजित बैठक में नागपुर शहर और ग्रामीण मंडल की जोनवार कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पवार ने कहा कि बिजली सेवा को सुचारू बनाए रखने के लिए समय पर राजस्व प्राप्त होना जरूरी है, इसलिए निकायों पर लंबित बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
अकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
बैठक में मुख्य अभियंता दिलीप दोडके, अधीक्षक अभियंता अमित परांजपे, संजय वाकड़े, मंगेश वैद्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यालयों और उपकेंद्रों का निरीक्षण
पवार ने बूटीबोरी विभागीय कार्यालय का दौरा कर राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपविभागीय अधिकारी प्रशांत चरपे, शाखा अभियंता कुंभारे, श्रीपाद काले तथा जनमित्रों से संवाद कर लक्ष्यपूर्ति के निर्देश दिए।
इसके बाद 33/11 केवी नागभवन उपकेंद्र का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उपकेंद्र को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई।
सिविल लाइन उपविभागीय कार्यालय का भी दौरा कर बिजली बिल वसूली की समीक्षा की गई और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।
