Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोतियाबिंद मुक्त विदर्भ को मिली रफ्तार, WCL देगा 5 करोड़ रुपए; 25 हजार मुफ्त सर्जरी का लक्ष्य

Vidarbha Cataract Mission: नागपुर में WCL व इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के बीच 5 करोड़ के MOU पर हस्ताक्षर हुए। नमो नेत्र संजीवनी के तहत 2027 तक विदर्भ में 25 हजार मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी का लक्ष्य है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 02, 2026 | 03:15 PM

नागपुर, मोतियाबिंद मुक्त विदर्भ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Free Cataract Surgery Vidarbha: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्त्वाकांक्षी योजना ‘मोतियाबिंद मुक्त विदर्भ’ को धरातल पर उतारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस दिशा में इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नागपुर और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बीच 5 करोड़ के समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस निधि के माध्यम से विदर्भ में ‘नमो नेत्र संजीवनी’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके तहत मार्च 2027 तक विदर्भ के 11 जिलों में कुल 25 हजार मोतियाबिंद की मुफ्त सर्जरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे जरूरतमंदों को बहुत लाभ मिलेगा।

अंधापन कम होगा

इस पहल से न केवल मोतियाबिंद के कारण अंधापन कम होगा, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेगी। राज्य सरकार का विश्वास है कि ‘नमो नेत्र संजीवनी’ कार्यक्रम के जरिए विदर्भ के हजारों परिवारों के जीवन में एक नया उजाला आएगा।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ‘एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ का होगा गठन, अधिकारियों को 30% विशेष भत्ता

महाराष्ट्र सरकार कराएगी स्लम एक्ट का मेगा परफॉर्मेंस ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश पर कमेटी गठित

किसानों को दिया गया 3,143 करोड़ फसल ऋण, विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश

गरीबी को पछाड़ कॉमनवेल्थ में चमके नासिक के दिलिप गावित, जानें महाराष्ट्र के लाल की संघर्ष और सफलता की कहानी

नागपुर, मोतियाबिंद मुक्त विदर्भ (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

समझौते में प्रमुख विशेषताएं

आधुनिक सुविधाएं: यह सभी सर्जरियां शासकीय मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के जरिए की जाएंगी।

ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों को लाभ इससे ग्रामीण और दुर्गम इलाकों के हजारों नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाला और पूरी तरह से मुफ्त नेत्र उपचार मिलेगा, जिससे उनकी आंखों की रोशनी बचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-किसानों को दिया गया 3,143 करोड़ फसल ऋण, विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश

सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र का समन्वयः मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन और विशेष सहयोग से IGGMC नागपुर को यह 5 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध हुआ है। सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार, मेडिकल संस्थानों और पीएसयू व डब्ल्यूसीएल का यह संयुक्त प्रयास एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Nagpur motiyabind mukt vidarbha cataract mission wcl 5 crore namo netra sanjeevani

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 03:15 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Health News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.