Nagpur Monsoon: आसमानी आतिशबाजी के साथ बरसे बादल, बिजली की चमक और बादलों की गरज से सुहाना हुआ मौसम
Nagpur Monsoon Update: नागपुर में बीते दिन काले बादलों को डेरा छाया और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश देखने को मिली। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में बारिश (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Weather Update: नागपुर में काफी दिनों के बाद बादल झमाझम बरसे। गुरुवार को सुबह से ही बदराया मौसम बना रहा और रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश भी होती रही। लेकिन रात 8 बजे के करीब आसमान में बिजली की चमक और बादलों की गर्जन के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग आधा घंटे तक रह-रह कर बिजली की चमक आंखें चुंधियाती रही और कड़कड़ाहट से लोग सहमते रहे।
कई बार तो ऐसा लगा मानो बिजली यहीं कहीं करीब ही गिरी हो। आसमान में आतिशबाजी का नजारा था। करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश के बाद हल्की बारिश चलती रही। मौसम विभाग ने रात 8.30 बजे तक सिटी में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की थी। बारिश के चलते मौसम में काफी ठंडक भी आ गई और उमस से राहत मिली। विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 32.2 डिसे और न्यूनतम तापमान 24.4 डिसे दर्ज किया।
16 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने सिटी में 16 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। 12 व 13 सितंबर को अमूमन बदली छायी रहेगी और बिजली की चमक व बादलों की गरज के साथ कुछ स्पैल की बारिश होगी। वहीं 14 सितंबर को मध्यम बारिश के संकेत विभाग ने दिए हैं। 15 को भी बदराया मौसम बना रहेगा। बौछारें पड़ सकती हैं। 16 सितंबर को फिर बादल बरस सकते हैं। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24 डिसे तक बने रहने की संभावना विभाग ने जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
यह भी पढ़ें – ‘खून और क्रिकेट एक साथ…’, राउत ने किया ऐलान, बोले- सिंदूर के सम्मान में शिवसेना उतरेगी मैदान में
बिजली बंद से नागरिक परेशान
बारिश के शुरू होते ही दक्षिण नागपुर की कई बस्तियों में बिजली बंद कर दी गई। रात 8 बजे बिजली गुल होने से अंबिकानगर, महालक्ष्मीनगर, लाडीकर लेआउट, सच्चिदानंदनगर सहित अनेक बस्तियों के नागरिक परेशान होते रहे। रात करीब 10 बजे तक बिजली सुचारु नहीं कि गई थी, जबकि बारिश आधा घंटे में काफी कम हो चुकी थी। उपरोक्त बस्तियों में दोपहर को भी आधा घंटे के लगभग बिजली गुल हुई थी।
