Mumbai: उधर एक हुए उद्धव-राज...इधर कांग्रेस ने कर लिया नया गठबंधन, BMC चुनाव से पहले नई सियासी चाल

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल मुंबई में होने वाले BMC चुनावों के लिए अपने नए गठबंधन की घोषणा की।
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और RSP प्रमुख महादेव जानकर ने मुंबई में होने वाले BMC चुनावों के लिए गठबंधन की घोषणा की।
कांग्रेस और RSP में गठबंधन (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Political Alliance: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए यह दिन बेहद खास होता जा रहा है। बुधवार (24 दिसंबर) को जहां एक ओर ठाकरे बंधुओं ने बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपना नया सियासी दांव खेल दिया है।

ठाकरे बंधुओं के साथ आते ही कांग्रेस ने अपने नए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष महादेव जानकर ने आगामी बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की।

कांग्रेस और RSP ने किया गठबंधन का ऐलान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति को देखते हुए, साथ मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। बीजेपी लोकतंत्र खत्म कर रही है। हमारा विचार है कि बहुजन हिताय बहुजन सुखाय। हम इस विचार के साथ एक साथ आ रहे हैं कि हमें तानाशाही के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हम नगरपालिका और जिला परिषद के चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत और नगर परिषद में भी हमारी मदद की है। हम घोषणा कर रहे हैं कि हम भविष्य में भी साथ मिलकर लड़ेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "हमें जितने भी आवेदन मिले हैं, उनकी अभी समीक्षा की जा रही है, और पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में चर्चा चल रही है। एक बार यह तय हो जाने के बाद कि कांग्रेस कार्यकर्ता कहाँ से चुनाव लड़ेंगे, दूसरे समान विचारधारा वाले लोगों को भी साथ लाने की कोशिश की जाएगी। यह प्रक्रिया अभी जारी है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com