Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: ‘जिस थाली में खाया, उसी में किया छेद’, कर्मचारियों ने ही लगाया मिहान की हेक्सावेयर….

ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदी के बाद वस्तुओं की आपूर्ति, शिकायत मिलने पर वस्तु को वापस लेकर रिफंड करने का काम करने वाले कर्मचारियों ने ही कंपनी के साथ ठगी की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 28, 2025 | 10:49 AM

मिहान की हेक्सावेयर कंपनी को लगाया 4.83 करोड़ का चूना (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: एक कंपनी के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर 4.83 करोड़ की धोखाधड़ी की। ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदी के बाद वस्तुओं की आपूर्ति, शिकायत मिलने पर वस्तु को वापस लेकर रिफंड करने का काम करने वाले कंपनी के कर्मचारियों ने ही कंपनी के साथ ठगी की।

सोनेगांव थाने में आरोपी जयंत समीर दास (एनआईटी कॉलोनी, नारा रोड), आदित्य वसंत डोंगरे (मॉडल मिल चौक, गणेशपेठ), पीयूष योगेश सोडारी (त्रिमूर्ति नगर), मुकेश कुमार (बारईपुरा, मस्कासाथ), पवन प्रल्हाद चचाने (स्नेहदीप कॉलोनी), अजिंक्य प्रदीपराव मेश्राम (गोपाल नगर) और सुरेंद्र कुमार हरिराम आगासे (सोमलवाड़ा) निवासी हैं। सभी आरोपी कंपनी में काम करते हैं। आरोप है कि इन्होंने नकली ग्राहक और फर्जी हिसाब देकर कंपनी की रकम हजम कर ली।

हिसाब में नकली ग्राहक और फर्जी बिल दिखाते थे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनेगांव थानांतर्गत मिहान में हेक्सावेयर टेक्नालॉजीज लिमिटेड कंपनी है। कंपनी में अरविंद विनोद मलगुंड (41), जयंती नगरी, बेलतरोड़ी निवासी जनरल मैनेजर है। यह ई-कॉमर्स कंपनी ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। कर्मचारी कंपनी में लगे सिस्टम से ग्राहकों की समस्या का निराकरण करते हैं। कुछ मामलों में ग्राहकों की ऑनलाइन खरीदी गई वस्तुओं के बारे में शिकायत मिलने पर कंपनी के कर्मचारी बेची गई वस्तुएं वापस मंगवाकर रिफंड देते हैं।

अपराध जगत से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

सिस्टम में की हेराफेरी, डेटा जांच में गड़बड़ी सामने आई

बताया जाता है कि कंपनी की क्वालिटी टीम ने जब डेटा की जांच की, तो वस्तु और वापस की गई रकम में बड़ा अंतर दिखा। कुछ ग्राहकों को पैसे वापस देने की जानकारी थी, लेकिन वस्तु वापस करने की जानकारी नहीं थी। इसके बाद कंपनी के मैनेजर अरविंद मलगुंड ने पूरे डेटा की जांच की, तो कंपनी के होश उड़ गए।

उक्त कर्मचारियों द्वारा 29 दिसंबर 2023 से 27 फरवरी 2025 के बीच घपला करने की बात सामने आई। आरोपियों ने 4 करोड़ 83 लाख 30 हजार 168 रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में मलगुंड की शिकायत पर सोनेगांव थाने के उपनिरीक्षक राठोड़ ने आरोपियों के खिलाफ धारा 316 (4), 318(4), 344, 3 (5), सहधारा 66 (क), 66 (ड) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nagpur mihan hexaware company duped of rs 483 crore fraud case filed against 7 accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 11:07 AM

Topics:  

  • Bank Loan Fraud
  • Mihan Nagpur
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

सम्बंधित ख़बरें

1

…तो वैष्णव की रेलवे में ‘अवैध भी मान्य’ है! नेतागीरी ने सील होने से बचाया प्रीपेड आटो बूथ

2

इंदौर जैसी त्रासदी का इंतजार कर रही मनपा? नागपुर की पाइपलाइनों में रिस रहा है ‘सीवर का जहर’!

3

गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी के बाद युवक की हत्या, चार जख्मी, एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

4

नागपुर मनपा चुनाव में भाजपा को घर की चुनौती, पुराने कार्यकर्ताओं की बगावत से बढ़ी मुश्किलें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.