दूसरी शादी से नाराज साले ने साथियों संग की बहनोई की हत्या, नागपुर मेडिकल चौक हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Medical Chowk Murder: नागपुर के मेडिकल चौक पर पलाश उर्फ गन्नी वासनिक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, दूसरी शादी की रंजिश में साले ने साथियों के साथ मिलकर वारदात की।
Nagpur Medical Chowk Murder Criminal Palash Wasnik
नागपुर मेडिकल चौक मर्डरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मेडिकल चौक पर पलाश उर्फ गन्नी वासनिक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

  • मुख्य आरोपी आयुष अपनी बहन के दूसरे विवाह और वैवाहिक विवाद को लेकर पलाश से नाराज था।

  • आरोपियों ने चाकू से हमला करने के बाद सिर पर ईंट मारकर पलाश की हत्या कर दी।

Nagpur Medical Chowk Murder Criminal Palash Wasnik: नागपुर के मेडिकल चौक पर पलाश उर्फ गन्नी प्रकाश वासनिक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आयुष अपनी बहन से पलाश के अलगाव और उसके दूसरी शादी करने से नाराज था। इसी रंजिश में उसने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

दूसरी शादी की रंजिश में बहनोई की हत्या

नागपुर मेडिकल चौक पर हुई पलाश उर्फ गन्नी प्रकाश वासनिक (30) की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पहली पत्नी को छोड़कर दूसरा विवाह करने की रंजिश में उसके साले ने दो साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को इमामवाड़ा थाना क्षेत्र के कर्बला धोबीघाट परिसर से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष उर्फ चिंटू दीपक धुपे, अथर्व दिनेश भगत और सुमेध शैलेश मेश्राम (24) के रूप में हुई है। पलाश मूल रूप से इमामवाड़ा निवासी था और वर्तमान में सावनेर शहर के शिवाजी चौक में किराये से रहता था।

Nagpur Medical Chowk Murder Criminal Palash Wasnik
बॉस की शिकायत कर उसी की कुर्सी पर विराजमान, नागपुर मनपा के नगर रचना विभाग में टाउन प्लानिंग पद के लिए घमासान

प्रेम विवाह के बाद बिगड़े रिश्ते

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पलाश ने वर्ष 2020 में मुख्य आरोपी आयुष की बहन अंजलि से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, शादी के करीब एक साल बाद पलाश के जेल जाने के कारण दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। इसके बाद अंजलि उससे अलग रहने लगी और दोनों के बीच विवाद भी जारी रहे।

इसी दौरान वर्ष 2025 में पलाश ने तन्नू आत्राम से दूसरा विवाह कर लिया। इस बात से आयुष नाराज था। उसे लगता था कि उसकी बहन का वैवाहिक जीवन उजड़ने के लिए पलाश जिम्मेदार है। इसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर पलाश की हत्या की योजना बनाई।

Nagpur Medical Chowk Murder Criminal Palash Wasnik
दक्षिण कोरिया जाएंगे नागपुर की महापौर नीता ठाकरे और आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर; जल सम्मेलन में होंगे शामिल

मेडिकल चौक पर घेरकर किया हमला

गुरुवार रात करीब 10.30 बजे नागपुर मेडिकल चौक स्थित एक पान स्टॉल के सामने आरोपियों ने पलाश को घेर लिया। तीनों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसके पेट, पीठ और पैरों पर कई वार किए गए। इसके बाद सिर पर ईंट से हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल पलाश खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही अजनी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ ही घंटों में तीनों गिरफ्तार

वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज की और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को इमामवाड़ा क्षेत्र के कर्बला धोबीघाट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश और दूसरी शादी को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आई है।