नागपुर गोलीकांड में बड़ा मोड़, घायल किशोर अर्जुन ने तोड़ा दम; हत्या की धारा जोड़ी गई

5 Accused Arrested: नागपुर के मानेवाड़ा रिंग रोड परिसर में आधी रात हुई गोलीबारी की घटना में घायल 17 वर्षीय अर्जुन सुनील लाडसे की उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के मौत हो गई।
nagpur manewada firing 17 year old arjun ladse death
नागपुर गोलीकांड(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर के मानेवाड़ा रिंग रोड परिसर में आधी रात हुई गोलीबारी में घायल 17 वर्षीय अर्जुन सुनील लाडसे की उपचार के दौरान मौत हो गई।

  • जन्मदिन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोस्तों के बीच पिस्तौल से गोली चलाई गई थी। दूसरी गोली अर्जुन के सिर के पिछले हिस्से में लगी थी।

  • अर्जुन की मौत के बाद पुलिस ने गोलीबारी के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।

  • मुख्य आरोपी शैलेश हिरामण गुल्हाने समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने सभी को 28 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

Nagpur Firing Case: नागपुर के मानेवाड़ा रिंग रोड परिसर में रौब दिखाने के लिए आधी रात हुई गोली चलाने की घटना ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। पिस्तौल से चलाई गई गोली सिर के पिछले हिस्से में लगने से गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय अर्जुन सुनील लाडसे की उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के मौत हो गई।

उसकी मौत के बाद गोलीबारी के मामले का स्वरूप बदल गया है। पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ दी है। मामले में मुख्य आरोपी शैलेश हिरामण गुल्हाने समेत गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मानेवाड़ा परिसर में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है।

खून से लथपथ होकर गिर पड़ा अर्जुन

जन्मदिन मनाने हुए थे जमा ज्ञात हो कि दोस्त के जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ युवक शैलेश गुल्हाने के घर के सामने जमा हुए थे। इस दौरान नशे की हालत में मौजूद शैलेश ने अपने पास पिस्तौल होने की बात कहते हुए घर से उसे लाकर दिखाया। उसने पहले हवा में गोली चलाई। इसके बाद चलाई गई दूसरी गोली अर्जुन के सिर के पिछले हिस्से में जा लगी। गोली सिर में फंसने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अज्ञात हमलावर की कहानी संदेह के घेरे में गोली चलने के बाद पुलिस के सामने घटना का अलग ही घटनाक्रम पेश किया गया था। बताया गया था कि अर्जुन और पीयूष मेंदो दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान मानेवाड़ा श्मशान घाट के पास स्कूटी से आए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोलीबारी की। हालांकि अपराध शाखा ने जांच का दायरा बढ़ाया तो घटनाक्रम कुछ और ही सामने आया।

nagpur manewada firing 17 year old arjun ladse death
ठाणे में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल टली, मंत्री प्रताप सरनाईक की मध्यस्थता से बनी सहमति

कहां से आई अवैध पिस्तौल ?

पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेश के साथ पीयुष मेंढे, भावेश राव, पराग चौधरी और ऋषिकेश जांगजोडे को गिरफ्तार किया। अदालत ने सभी आरोपियों को 28 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अर्जुन की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। शैलेश के खिलाफ पहले भी हत्या के एक मामले में अपराध दर्ज हुआ था। हालांकि उस मामले में उसके बरी होने की जानकारी है। कहां से आई अवैध पिस्तौल ?

nagpur manewada firing 17 year old arjun ladse death
पुणे के बुधवार पेठ में FDA की छापेमारी, 512 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट, 17 नमूने लैब भेजे

पुलिस के सामने चुनौती

इस घटना ने अवैध हथियारों के इस्तेमाल और युवाओं के बढ़ते आपराधिक संपर्क का मुद्दा फिर से सामने ला दिया है। गोलीबारी में इस्तेमाल की गाई पिस्तौल आरोपी के पास कहां से आई, उसका सप्लायर कौन है और क्या घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी? पुलिस इसकी जांच कर रही है। अर्जुन की मौत के बाद जांच और महत्वपूर्ण हो गई है। मामले में प्रत्येक आरोपी की भूमिका तय करना पुलिस के सामने चुनौती है।