Nagpur Metro: झुलसाती गर्मी में राहत की पहल, हीट एक्शन प्लान के तहत नागपुर मेट्रो अलर्ट मोड पर

Nagpur Metro Heat Action Plan: नागपुर मेट्रो ने हीट एक्शन प्लान 2026 के तहत यात्रियों की सुरक्षा के लिए पानी, फर्स्ट एड और जागरूकता उपाय लागू किए हैं।
Nagpur Metro: A Relief Initiative Amidst Scorching Heat—Nagpur Metro on Alert Mode Under Heat Action Plan
नागपुर मेट्रो हीट एक्शन प्लान( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nagpur Maha Metro Safety Measures: नागपुर महानगरपालिका आयुक्त के निर्देशानुसार महा मेट्रो द्वारा 'नागपुर सिटी हीट एक्शन प्लान-2026' के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों का प्रभावी कार्यान्वयन किया गया है।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महा मेट्रो ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर विभिन्न निवारक उपाय लागू किए हैं।

सभी स्टेशनों पर स्थापित पानी के कूलरों की जांच कर उन्हें पूर्णतः कार्यशील रखा गया है। साथ ही स्टेशनों पर पंखों की समुचित व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए विश्राम हेतु अलग से स्थान उपलब्ध कराया गया है जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु सभी स्टेशनों पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

तू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों एवं दिशा-निर्देशों से संबंधित सूचना फलक स्टेशनों एवं मेट्रो ट्रेनों में प्रदर्शित किए गाए हैं। यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पैसेंजर इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, टेलीविजन स्क्रीन तथा स्टेशनों एवं मेट्रो ट्रेनों में की जाने वाली घोषणाओं के माध्यम से लगातार जनजागरण संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

आवश्यक सावधानियां बरतें यात्री

महा मंट्री सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे गर्मी के दौरान यात्रा करते समय आवश्यक सावधानियां बरतै तथा सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करें, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्यस्थलों पर निम्नलिखित उपाय किए जा रहे हैं।

अनुकूलन समय-सारणी के तहत कार्य समय को गर्म एवं अपेक्षाकृत ठंडे समय में विभाजित कर रोटेशन पद्धति से नियोजन किया जा रहा है। अत्यधिक गर्मी के दौरान विश्राम हेतु छायादार स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है।

लू से बचाव हेतु ओआरएस अथवा समकया पेयों का नियमित वितरण किया जा रहा है। कार्य को चरणबद्ध कर भारी कार्यों को दिन के ठंडे समय में करने की व्यवस्था के साथ ही श्रमिकों को हीट स्ट्रेस के लक्षण पहचानने एवं आपातकालीन कार्ययोजना लागू करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, कार्यस्थल के निकट ठंडे पेयजल की उपलब्धता तथा हर 15-20 मिनट में पानी पीने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हीट एक्सॉशन एवं हीट स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान के लिए 'बड़ा सिस्टम' लागू किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com