नागपुर में पहली बार एलएसडी ड्रग्स की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशे की खेप जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur LSD Seizure: नागपुर में पहली बार एलएसडी ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त। क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 17 एलएसडी डॉट्स सहित लाखों का माल बरामद हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर एलएसडी जब्ती,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Crime Branch Drug Bust: नागपुर शहर में चलाए गए नशा-विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच और एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डायथाइलमाइड) नामक ड्रग्स की एक खेप जब्त की है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुर्लभ माना जाता है।
सिटी में एलएसडी की यह पहली कार्रवाई है। इस कार्रवाई में हेडकांस्टेबल राज चौधरी का अहम योगदान रहा। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार बताया गया।
आरोपियों से कुल 4,37,000 रुपये का माल बरामद किया गया जिसमें 0.170 ग्राम वजन के 17 एलएसडी डॉट्स शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में कुणाल गिरी और दीपेश बोहरे दोनों गोंदिया निवासियों का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में खौफनाक वारदात: पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर भागा पति, 24 घंटे में पनवेल से गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र में 700 ‘आपला दवाखाना’ योजना तेज, सरकार ने जारी किया अहम संशोधन आदेश
जनगणना 2027 में लापरवाही पर सख्ती: नागपुर के दो कॉलेज अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई की तैयारी
नवी मुंबई में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाया 1.25 करोड़ की शराब, आबकारी विभाग ने ऐसे किया तस्करी का भंडाफोड़
तीसरा आरोपी अनुभव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कुणाल और दीपेश दोनों मूल रूप से गोंदिया के रहने वाले हैं और एमआईडीसी क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं।
MIDC थाने में मामला दर्ज
एमआईडीसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के जयताला इलाके में ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर भांगे लेआउट इलाके में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी में आरोपियों के पास से 0.170 ग्राम वजन की 17 एलएसडी की गोलियां बरामद हुई।
यह भी पढ़ें:-जनगणना 2027 में लापरवाही पर सख्ती: नागपुर के दो कॉलेज अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने उनके पास से एलएसडी, मोबाइल फोन और 2 दोपहिया वाहन समेत कुल 4.37 लाख का माल जब्त कर लिया, जब्त की गई एलएसडी की कीमत लगभग 1.70 लाख है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का नाम बताया, तीनों आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी थाने में नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
