नागपुर में लग्जरी कार, जलकर खाक, देखते ही देखते हो गई स्वाहा, बाल-बाल बचे 3 सवार
Nagpur Breaking News: नागपुर के कृपलानी चौक पर चलती लग्जरी कार अचानक आग की लपटों में घिरी। महिला, बच्ची और युवक समय रहते बाहर निकले। हादसे में कार पूरी तरह स्वाहा।
- Written By: प्रिया जैस
धूं-धूं कर जली लग्जरी कार (सौजन्य-नवभारत)
Luxury Car Burnt: शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कृपलानी चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर दौड़ रही एक लग्जरी कार (एमएच03-बीडब्ल्यू-6939) के अगले हिस्से से धुआं और चिंगारी निकलने लगी। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की तेज लपटों से घिर गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई। कार में सवार महिला, बालिका और एक युवक ने जैसे-तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
मुंबई निवासी सुबोध मोगटे (39) अपनी पत्नी कीर्ति मोगटे और 11 वर्षीय बेटी देवांशी के साथ ताडोबा सफारी से पांढुरना की ओर लौट रहे थे। लगभग 4.15 बजे जैसे ही उनकी कार कृपलानी चौक पहुंची तो बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता समझते हुए सुबोध ने कार को तुरंत ही दीक्षाभूमि की ओर मोड़ लिया और कुछ ही दूरी पर रोक दी।
देखते ही देखते हो गई स्वाहा
इससे पहले कि किसी के कुछ समझ में आता, तीनों लोग कार से उतरे। कार से सामान निकालने कार आग के गोले में बदल गई और स्वाहा हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों का जमावड़ा लग गया। सुबोध और उनके परिवार के चेहरे पर आग का खौफ साफ दिखाई दे रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
यह भी पढ़ें – नागपुर में 27 टन गोवंश की खाल जब्त! अवैध कारखाने पर छापे से मचा हड़कंप, भीड़ ने किया पथराव
सूचना मिलते ही कॉटन मार्केट अग्निशमन केंद्र से दमकल दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रैफिक पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात संभाला। अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
यह गाड़ी 2015 मॉडल की बताई जा रही है। सौभाग्य से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि अगर ड्राइवर ने समझदारी न दिखाई होती और समय पर गाड़ी नहीं रोकी होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
