अश्लील इशारे करने वाली 6 महिलाएं हिरासत में, रेड लाइट एरिया में लकड़गंज पुलिस की रेड

Ganga Jamuna Police Raid: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र स्थित गंगा-जमुना रेड लाइट इलाके में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद कवाडे के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
nagpur ganga jamuna police raid six women detained
नागपुर पुलिस छापेमारी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर के गंगा-जमुना इलाके में लकड़गंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की।

  • सार्वजनिक स्थानों पर कथित अश्लील हावभाव और इशारे करने के आरोप में 6 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

  • पीटा एक्ट के तहत 3 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

Nagpur Police Action: लकड़गंज थानाक्षेत्र में स्थित रेड लाइट एरिया गंगा-जमुना इलाके में पुलिस ने एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर अनैतिक गतिविधियों और यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद कवाडे के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की अचानक हुई एंट्री से पूरे क्षेत्र में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

nagpur ganga jamuna police raid six women detained
Nagpur Weather: ठंड के मौसम में नागपुर में छाए बादल, कुछ इलाकों में बारिश की हल्की फुआरें

6 हिरासत में, 5 पर मामला

पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गंगा-जमुना के सीमेंट रोड और आसपास के अंदरूनी हिस्सों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कथित तौर पर अश्लील हावभाव और इशारे कर ग्राहकों को आकर्षित करने के आरोप में 6 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस की दबिश देखते ही इलाके की कई अन्य महिलाएं गलियों में इधर-उधर भागती नजर आईं। छापेमारी के बाद अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत 3 अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए।

nagpur ganga jamuna police raid six women detained
26 नवंबर को नागपुर में होगा वॉक फॉर संविधान, भारी संख्या में शामिल होने की संविधान प्रेमियों से अपील

ऑटो चालकों पर भी गिरी गाज

पुलिस की इस कार्रवाई का दायरा केवल अनैतिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़को पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया, गंगा-जमुना सीमेट रोड पर सड़क किनारे अनधिकृत तरीके से ऑटो खड़े कर आम यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले चालकों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। इस पूरे अभियान में पुलिस द्वारा कुल 5 मामले दर्ज किए गए।