नागपुर के 22 मंडल अधिकारी बने नायब तहसीलदार, मंत्री बावनकुले की पहल पर प्रमोशन, 30 दिन में जॉइनिंग
Naib Tehsildar Promotion Nagpur: नागपुर संभाग में 22 मंडल अधिकारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिली। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की पहल और चुनाव आयोग की स्वीकृति से रास्ता साफ।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Election Commission Approval: नागपुर संभाग के राजस्व विभाग में कार्यरत 22 मंडल अधिकारी श्रेणी के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। संडे को विभाग ने इसका आदेश जारी किया। विशेष रूप से राज्य चुनाव आयोग के आदेश के बाद इस पदोन्नति के मामले को सुलझाने में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को सफलता मिली है।
विभाग में कर्मचारियों की कोई कमी न रहे और पात्र कर्मचारियों को उनके हक की पदोन्नति समय पर मिले, इसके लिए बावनकुले ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस लंबित पदोन्नति को सुलझाने की पहल की जिसे सफलता मिली।
जीआर के अनुसार, सहायक राजस्व अधिकारी और मंडल अधिकारी श्रेणी के कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 के चुनाव वर्ष के लिए पदोन्नति दी गई है। इसमें 18 मंडल अधिकारियों को नियमित पदोन्नति, 1 सहायक राजस्व अधिकारी और 3 मंडल अधिकारियों को तदर्थ पदोन्नति दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से बावनकुले का उद्धव को जवाब: महाराष्ट्र को विकसित कर रहे फडणवीस, ठाकरे पहले अपना राजनीतिक भविष्य बचाएं
राजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
नागपुर में फसल ऋण पर मीटिंग: मंत्री बावनकुले ने बैंकों की ढिलाई पर जताई नाराजगी; सांसद व कलेक्टर रहे मौजूद
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
30 दिनों में पदभार स्वीकारना अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत कर्मचारियों को अपने नियुक्ति स्थान पर 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। जो अधिकारी समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे उनकी पदोन्नति रद्द कर दी जाएगी। इन आदेशों को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित जिला अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे इन अधिकारियों को कार्यमुक्त करके उन्हें नये पद पर तुरंत नियुक्त करें और रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करें।
यह भी पढ़ें – मनपा चुनाव: आरक्षण लॉटरी से कई दिग्गजों की धड़कनें तेज, 50% महिला आरक्षण से बिगड़ सकता है खेल!
इससे पहले भी अपर जिलाधिकारी, जाति पड़ताल समिति के अध्यक्ष और विभागीय पदोन्नतियां दी जा चुकी हैं। अब मंडल अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। यह हमारे लिए खुशी और संतोष की बात है। आशा है कि सरकारी काम अब जल्द ही सुचारु रूप से चलेंगे।
– चंद्रशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री
