नागपुर में लौटेगा क्रेजी कैसल, 5.3 एकड़ में बनेगा एम्यूजमेंट पार्क, PPP मॉडल पर काम; शहर में नई रौनक
Nagpur Amusement Park: नागपुर में अंबाझरी स्थित क्रेजी कैसल वाटर पार्क को नए रूप में विकसित किया जाएगा। महा मेट्रो 5.3 एकड़ में थीम पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पीपीपी मॉडल पर तैयार करेगी।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर क्रेजी कैसल( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Crazy Castle Redevelopment: नागपुर सिटी को जल्द एक मनोरंजन केंद्र मिलने जा रहा है। अंबाझरी स्थित ‘क्रेजी कैसल’ वाटर पार्क अब नए और भव्य रूप में पुनर्जीवित होने जा रहा है। महा मेट्रो ने अंबाझरी झील के पास अपनी 5.3 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एम्यूजमेंट, थीम पार्क और एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना बनाई है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जिसके लिए महा मेट्रो ने ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (ईओआई) जारी कर दिया है।
‘ग्लोबल विलेज’ की तर्ज पर होगा विकास
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘ग्लोबल विलेज’ कॉन्सेप्ट है। साइट पर पहले से ही दुनिया की प्रतिष्ठित धरोहरों की प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं, जिनमें ताजमहल, एफिल टॉवर, स्टैच्यू ऑफ लिबटी, डिज्नी कैसल और दुबई की स्काईलाइन जैसी संरचनाएं शामिल हैं। सफल निविदाकर्ता इन मौजूदा ढांचों को अपग्रेड कर उन्हें एक पूर्ण कार्यात्मक थीम पार्क में एकीकृत करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं थीम पार्क (4.96 एकड़)
इसमें सभी आयु वर्ग के लिए एम्यूजमेंट राइड्स, एडवेंचर जोन, इनडोर गेमिंग, बॉलिंग एली और बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन क्षेत्र होंगे।
कमर्शियल हब (1,752 वर्ग मीटर)
यहां रेवेन्यू जेनरेट करने वाली सुविधाएं जैसे बैंक्वेट हॉल, रिटेल स्पेस, फूड कोर्ट और एक रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट (घूमने वाला रेस्तरां) बनाने
की योजना है।
मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी
यह प्रोजेक्ट धरमपेठ कॉलेज मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल बगल में स्थित है, जिससे पर्यटकों को मेट्रो नेटवर्क के माध्यम से यहां पहुंचने में बेहद आसानी होगी। शहरी योजनाकारों का मानना है कि अपनी प्राइम लोकेशन और मेट्रो कनेक्टिविटी के कारण यह नागपुर बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।
2051 तक का अनुबंध
निजी डेवलपर इस प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग, फाइनेंसिंग, निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी उठाएगा। अनुबंध की अवधि वर्ष 2051 तक होने की उम्मीद है। जिसके बाद पूरी संपत्ति महा मेट्रो को वापस सौंप दी जाएगी। डेवलपर टिकट विक्री, कार्यक्रमों, विज्ञापनों और व्यावसायिक स्थानों को लीज पर देकर राजस्व अर्जित कर सकेगा।
पर्यावरण का रखा जाएगा विशेष ध्यान
चूंकि यह स्थल नाग नदी के मार्ग में आता है और अंबाझरी झील के करीब है, इसलिए डेवलपर को यह सुनिश्चित करना होगा कि नदी का प्रवाह बाधित न हो और कोई भी प्रदूषणकारी वस्तु जल निकायों में न जाए। निर्माण कार्य ‘ग्रीन बिल्डिंग’ मानकों के अनुरूप होगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मर्डर केस में दो आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; रंजिश के चलते की थी हत्या
एक नजर में नया मनोरंजन क्षेत्र
प्रोजेक्ट मॉडल: पीपीपी।
कुल भूमि: 5.3 एकड।
मुख्य आकर्षणः वर्ल्ड लैंडमार्क रेग्लिकर, एडवेचर राइड्स, डिजिटल वैमिग आर्केड, प्रदर्शनी केंद्र।
सुविधाएं: विशाल पार्किंग, फूड कोर्ट, ऑडिटोरियम और रिटेल स्पेस।
