Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पार्षद वसीम खान पर कानूनी शिकंजा, सरकारी बाल गृह में बच्चों का वीडियो बनाना पड़ा भारी, FIR दर्ज

Wasim Khan Nagpur Corporator: नागपुर में कांग्रेस पार्षद वसीम खान पर केस दर्ज। सरकारी बाल गृह में बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। कपिल नगर पुलिस ने बाल न्याय अधिनियम के तहत की कार्रवाई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 04, 2026 | 01:22 PM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Juvenile Justice Act Case: नागपुर के कपिलनगर पुलिस ने प्रभाग-8 के कांग्रेस पार्षद वसीम खान के खिलाफ सरकारी काम में बाधा निर्माण करने और बाल न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वसीम पाटणकर चौक स्थित शासकीय कनिष्‍ठ बाल गृह में औचक निरीक्षण करने गए थे।

इसी दौरान उन्होंने परिसर में खेल रहे बच्चों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पुलिस ने बाल गृह की सुरक्षा रक्षक स्वाती प्रलय पाटिल (32) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 1 फरवरी को स्वाति अन्य सुरक्षा रक्षक और 2 केयरटेकर के साथ ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर 2.30 बजे के दौरान वसीम अपने 2 साथियों के साथ बाल गृह में आए।

वसीम ने केयरटेकर पर लगाया आरोप

केयरटेकर कृष्णा हिवराले से चाइल्ड लाइन एवं रेलवे पुलिस द्वारा रेस्क्यू किए गए बच्चों से मिलने की मांग की। हिवराले ने उन्हें बताया कि आज रविवार है। बाल कल्याण समिति की अनुमति के बगैर बच्चों से कोई नहीं मिल सकता। इस पर वसीम ने केयरटेकर पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। स्वाति ने भी वसीम को समझाने का प्रयास किया लेकिन वसीम बच्चों से मिलने की जिद करने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा: चुनावी वादों पर भारी पड़ रही ‘बजट’ की देरी; जून से पहले नहीं मिलेगी विकास की चाबी

जालना में अपराध पर बड़ा वार: कदीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी MPDA के तहत गिरफ्तार

Bullet Train Project: पालघर की पहाड़ियों में बुलेट ट्रेन का काम तेज, एक महीने में दूसरा माउंटेन टनल ब्रेकथ्रू

नागपुर NMC में हाई-वोल्टेज ड्रामा! बैरिकेड तोड़ आयुक्त के दफ्तर घुसे कांग्रेसी पार्षद, हॉकर्स के लिए उठाई आवाज

सोशल मीडिया पर डाया वीडियो

स्वाति ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुश्ताक पठान को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने वसीम को शासकीय नियमों से अवगत करवाने और बात न मानने पर पुलिस को फोन करने को कहा। समझाने के बावजूद वसीम ने मोबाइल पर परिसर में खेल रहे बच्चों का वीडियो रिकॉर्ड किया। स्वाति ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने।

यह भी पढ़ें – दिल्ली दौरा छोड़ बारामती पहुंचे शरद पवार; अदाणी के साथ 45 मिनट की मीटिंग से गहराया सस्पेंस, सियासी हलचल तेज

बाद में वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया। सोमवार को स्वाति ने प्रकरण की शिकायत पुलिस से की। नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। वैसे बता दें कि उसी दिन वसीम ने बाल गृह के कर्मचारी पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था। इस संबंध में कपिलनगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

Nagpur corporator wasim khan booked juvenile justice act child home video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 01:22 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.