- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Chhindwara Road Saoner Illegal Toll Post Of Patansavangi Removed
आखिरकार हट गया पाटनसावंगी का अवैध टोल नाका, नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग हुआ आसान
Nagpur News: सावनेर-नागपुर हाईवे पर पाटनसावंगी का अवैध टोल नाका आखिरकार बंद हो गया। इस फैसले से छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर चलने वालों ने राहत की सांस ली है।
- Written By: प्रिया जैस

पाटनसावंगी टोल नाका (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: सावनेर-नागपुर हाईवे पर पाटनसावंगी स्थित वर्षों से विवादों में घिरा अवैध टोल नाका अंततः 1 अगस्त को हटाकर पांढुरना मार्ग के भागीमाहेरी के पास स्थानांतरित कर दिया गया। इस निर्णय से आम नागरिकों, वाहन चालकों और खासकर छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर चलने वालों ने राहत की सांस ली है।
सालों से यह टोल नाका जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। पाटनसावंगी टोल पर अक्सर जबरन वसूली, अव्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद जबरदस्ती टोल वसूलने की शिकायतें सामने आती रही थीं। 1 अगस्त को टोल हटाने की आधिकारिक घोषणा के बावजूद भी कर्मचारियों द्वारा जबरन टोल वसूलने की कोशिश की गई जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे के हस्तक्षेप के बाद रोका गया।
पाटनसावंगी टोल के खिलाफ जन आंदोलन
इस पूरे मामले में विधायक आशीष देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे और डॉ. राजीव पोतदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 28 जून को पाटनसावंगी टोल के खिलाफ जन आंदोलन किया गया था जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी सिन्हा भी मौके पर पहुंचे थे और टोल को 29 जुलाई तक हटाने का आश्वासन दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
इसके बाद से टोल को हटाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी और 1 अगस्त को टोल को आधिकारिक रूप से भागीमाहेरी में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में वहां नया टोल प्लाजा निर्माणाधीन है। इसका कार्य अब तेजी से प्रगति पर है।
आम जनता को मिला सीधा लाभ
इस टोल के हटने से विशेष रूप से उन लोगों को राहत मिली है जो छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर आते-जाते हैं। पहले उन्हें 22 किमी की दूरी में दो बार टोल शुल्क चुकाना पड़ता था। यदि मध्य प्रदेश के सौंसर क्षेत्र से कोई मरीज नागपुर ले जाया जाता तो भी टोल की दोहरी मार पड़ती थी। अब इस निर्णय से न केवल महाराष्ट्र बल्कि मध्य प्रदेश की जनता में भी खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें – ऑपरेशन शक्ति: होटल और फार्महाउस में पुलिस का छापा, 2 सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
जनता से किया गया वादा हुआ पूरा
इस टोल को हटाने का मुद्दा भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान जोर-शोर से उठाया था और अब यह वादा पूरा होने से क्षेत्रीय जनता में सकारात्मक संदेश गया है। पाटनसावंगी से टोल हटाकर भागीमाहेरी में स्थानांतरित किया जाना जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है।
Nagpur chhindwara road saoner illegal toll post of patansavangi removed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














