नागपुर में भारी हड़कंप! बोरगांव-गोरेवाड़ा रोड पर मनपा का चला बुलडोजर, 80 से ज्यादा दुकानें जमींदोज
Nagpur Encroachment Drive: नागपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ी कार्रवाई! बोरगांव-गोरेवाड़ा मार्ग पर NIT और मनपा ने हटाए 80 से ज्यादा अतिक्रमण। अब यातायात होगा सुगम।
- Written By: प्रिया जैस
बोरगांव-गोरेवाड़ा सड़क चौड़ीकरण (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur NMC Enforcement Wing: नागपुर में मंगलवार की दोपहर बोरगांव रोड पर उस समय अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया जब मनपा और प्रवर्तन विभाग का संयुक्त दस्ता कार्रवाई के लिए यहां पहुंचा।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बोरगांव से गोरेवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण के काम को गति देने के लिए मंगलवार को प्रन्यास और महानगरपालिका के अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। इस अभियान के तहत गोरेवाड़ा गांव के सामने मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर किए गए 80 ज्यादा अतिक्रमणों को हटा दिया गया।
सड़क चौड़ाईकरण में बन रहे थे बाधा
सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे इन अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई सहायक आयुक्त अशोक गराटे के मार्गदर्शन में की गई। इस संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रन्यास की ओर से किरण मंगेश तथा मनपा की ओर से प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले, प्रदीप होले और डहाके ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: CRPC की धारा 91 के तहत पुलिस आरोपी को दस्तावेज पेश करने का नोटिस नहीं दे सकती
साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने और कार्रवाई को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए मनपा का मुख्यालय दस्ता (हेडक्वार्टर स्क्वॉड) भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था। अतिक्रमण हटने के बाद बोरगांव से गोरेवाड़ा मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है जिससे क्षेत्र के नागरिकों को जल्द ही सुगम यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – 4650 वीडियो, 451 अकाउंट डिलीट! नासिक सेक्स स्कैंडल में SIT का बड़ा खुलासा, महिला ACP-DCP निकली खरात की भक्त
अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी
बेसा-मानेवाड़ा रोड पर दुकानदारों द्वारा बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बोर्ड तक सड़क पर निकालकर रख दिए हैं, जिससे मार्ग और संकरा हो गया है। इसके अलावा, दुकानों के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदार, कर्मचारी और ग्राहक अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं।
इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देकर अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
