-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Beneficiaries Praise Pm Matru Vandana Yojana Economic Support Women
Maharashtra News: नागपुर में महिलाओं ने बताई ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना की अहमियत
- Written By: अर्पित शुक्ला
नागपुर में महिलाओं ने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को गरीबों के लिए फायदेमंद बताया और केंद्र सरकार को आर्थिक सहायता व सशक्तिकरण के लिए धन्यवाद दिया।

महाराष्ट्र: नागपुर में महिलाओं ने बताई ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना की अहमियत
Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना से लाभान्वित महिलाओं ने इस योजना की अहमियत पर प्रकाश डाला और इसकी जरूरत पर बल दिया। इन लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि कैसे यह योजना इनकी जिंदगी में आर्थिक ढाल का काम कर रही है।
लाभार्थी महिला नेहा चेतन ने बताया कि पहले मुझे इस योजना के बारे में नहीं पता था। मुझे मेरे आशा वर्कर के माध्यम से इसके बारे में पता चला। इसके बाद मैंने इस योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदन किया।
उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए हमारी आर्थिक जरूरतों की पूर्ति हुई। मेरे पति का काम कभी चलता है, तो कभी नहीं चलता। ऐसी स्थिति में यह योजना हमारे लिए काफी लाभकारी साबित हुई। हमारी तमाम जरूरतों की पूर्ति इसके जरिए हुई। हमें बहुत खुशी है कि केंद्र सरकार इस तरह की योजनाओं की शुरुआत कर रही है, जिससे हमारी हर प्रकार की जरूरतों की पूर्ति हो रही है। इसके लिए हम दिल से केंद्र सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
नेहा चेतन ने बताया कि जब मेरी बड़ी बेटी हुई थी, तो उस वक्त यह योजना नहीं आई थी। लेकिन, जब मेरी छोटी बेटी हुई, तो मुझे इस योजना का लाभ मिला। मुझे तीन महीने के अंदर ऑनलाइन पैसा प्राप्त हो गया। आशा वर्कर हमेशा मेरे संपर्क में रहती थी कि क्या तुम्हें पैसा मिला। वो हमेशा ही मेरी सुध लिया करती थी। इसके लिए मैं उनका भी दिल से आभार प्रकट करना चाहती हूं। निश्चित तौर पर इस योजना से आने वाले दिनों में कई गरीबों को लाभ मिलेगा। आमतौर पर गरीबों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यह योजना निश्चित तौर पर लोगों के लिए फायदे का कारण बन सकती है, महंगाई बढ़ गई है।
इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दिल से हम जन्मदिन की बधाई देना चाहेंगे। भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस खास मौके पर हम उनसे यही अनुरोध करते हैं कि वे हम जैसे गरीब लोगों के उत्थान के बारे में सोचें और उन्हें सशक्त करने की दिशा में काम करें। इसके अलावा, हमें उनसे कुछ और नहीं चाहिए।
लाभार्थी सुषमा ने भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर ने हमें इस योजना के बारे में बताया। इसका लाभ लेने के लिए हमने आवेदन किया। इस योजना के जरिए हमें जो आर्थिक सहायता मिली, उसके जरिए हमें अपने बच्चे को पालने में मदद मिली। आशा वर्कर हर महीने हमारे बीच में आते थे और हमें इसके बारे में जानकारी देते थे। उन्होंने हमें स्वास्थ्य के संबंध में पूरी जानकारी दी। निसंदेह यह योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि ठीक है। लेकिन, मैं चाहती हूं कि इसके तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाए ताकि अन्य लोगों को भी इसकी मदद मिल सके।
इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की भी बधाई दी और कहा कि मैं उनको दिल से बधाई देना चाहूंगा। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। उन्होंने हमेशा से ही गरीबों के हितों के बारे में सोचा है। उनकी भलाई के बारे में सोचा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
लाभार्थी महिला प्रवीण राउत ने भी इस प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की तारीफ की। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर ने हमें इस योजना के बारे में जानकारी दी। उनकी ओर से हमें इस योजना की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया कि कैसे हम इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे हमें काफी फायदा मिला है। इससे हमारी कई प्रकार की आर्थिक जरूरतों की पूर्ति हुई है। बच्चों का लालन पालन करने में भी इससे हमारी बहुत मदद मिली। मुझे तीन महीने में पैसे मिल गए। इसके बाद दो महीने फिर से पैसे मिल गए। इन पैसों से मैंने कई प्रकार की दवाइयां भी खरीदी। मुझे लगता है कि डिलिवरी से पहले अगर इस योजना के तहत पैसे मिल जाए, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। साथ ही, हमारी मांग है कि अगर इस राशि को बढ़ा दिया जाए, तो ज्यादा अच्छा रहेगा, क्योंकि छह हजार रुपये अभी पर्याप्त नहीं है।
इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें दीर्घायु रखे, उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और वे हम जैसे गरीबों के लिए इसी तरह से काम करते रहें।
वहीं, सुखदेव साहू ने भी प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ से इस योजना के बारे में जानकारी मिली। हमने आवेदन किया। इसके लिए हमें आंगनबाड़ी की तरफ से पूरी मदद मिली। हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। इस योजना के तहत मिले पैसों का इस्तेमाल हमने दवाई खरीदने में किया। बिल्कुल, यह योजना गरीबों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। मुझे पहली किस्त के दो हजार और दूसरी किस्त में तीन हजार रुपये मिले।
यह भी पढ़ें- ‘…तो नपेंगे ठेकेदार’, फ्लाईओवर निर्माण में न हो लोगों को असुविधा, अपर नगर आयुक्त ने दिया निर्देश
लाभार्थी मीना साहू ने बताया कि हमें भी आंगनबाड़ी की तरफ से ही इस योजना के बारे में जानकारी मिली। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग हमने अपने बच्चों के उपचार के लिए किया। इसके अलावा, डॉक्टरों ने भी हमारी बहुत मदद की। -एजेंसी इनपुट के साथ
Nagpur beneficiaries praise pm matru vandana yojana economic support women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














