-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Aqi Crosses 200 Ramnagar Mahal Air Pollution Hotspots
नागपुर की हवा हुई खराब, AQI 200 पार, रामनगर और महाल बने प्रदूषण के ‘हॉटस्पॉट’
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Air Pollution Index: नागपुर में दीवाली के बाद से ही हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। महाल और रामनगर जैसे क्षेत्र हवा प्रदूषण का हॉटस्पॉट बन गए है। तो वहीं एक्यूआई 200 पार पहुंचा है।

नागपुर में बढ़ा वायु प्रदूषण (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Pollution: दिवाली के अवसर पर शहर में बड़े पैमाने पर हुई आतिशबाजी के कारण नागपुर की हवा में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया है। विशेष रूप से रामनगर और महाल क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
प्रदूषण मापन केंद्रों के अनुसार 21 अक्टूबर को रामनगर क्षेत्र का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया जबकि 22 अक्टूबर को महाल क्षेत्र का एक्यूआई 171 के स्तर पर पहुंच गया। पर्यावरण विशेषज्ञों ने बताया कि इन दोनों आंकड़ों के अनुसार हवा ‘खराब’ श्रेणी में आती है।
बारिश का मौसम खत्म होते ही शहर के मौसम में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है।
एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज
नागपुर शहर में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। 17 अक्टूबर को उपराजधानी के सभी प्रदूषण मापन केंद्रों पर एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रदूषण का ग्राफ कुछ कम हुआ। इस वर्ष लक्ष्मी पूजा के दो शुभ मुहूर्त थे। इसलिए 20 और 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा मनाई गई। पिछले साल के रिकॉर्ड को देखते हुए यह आशंका थी कि प्रदूषण में वृद्धि होगी लेकिन इसके विपरीत लगातार दो दिनों तक पटाखे फोड़े जाने के बावजूद आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण में कमी दिखाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
हालांकि पिछले दो वर्षों से महाल और रामनगर में वायु प्रदूषण के आंकड़े चौंकाने वाले रहे हैं। पटाखों की आतिशबाजी भले ही उत्सव का हिस्सा हो लेकिन इसका विपरीत प्रभाव शहर की वायु गुणवत्ता पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। रामनगर और महाल क्षेत्रों का एक बार फिर सबसे प्रदूषित स्थान बनना यह दर्शाता है कि प्रशासन और नागरिकों को सजग रहने की आवश्यकता है। शहर में 21 तारीख को रामनगर में सर्वाधिक प्रदूषण (207 एक्यूआई) और 22 तारीख को महाल में सर्वाधिक (171 एक्यूआई) दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – Gold-Silver: सोने में 6,700 और चांदी में 10,700 की भारी गिरावट! निवेशकों के लिए क्या है अगला कदम?
अन्य क्षेत्रों के आंकड़े
अंबाझरी – 158 (21 तारीख), 152 (22 तारीख)
सिविल लाइंस – 142 (21 तारीख), 146 (22 तारीख)
रामनगर – 207 (21 तारीख), 138 (22 तारीख)
महाल – 148 (21 तारीख), 171 (22 तारीख)
महाल और रामनगर में बिगड़े हालात
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार महाल सबसे प्रदूषित क्षेत्र है जहां सबसे अधिक ‘मध्यम’, ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी के दिन दर्ज किए गए। रामनगर क्षेत्र में दो दिन ‘खराब’ हवा दर्ज की गई। जीपीओ सिविल लाइंस क्षेत्र में एक दिन ‘खराब’ हवा दर्ज की गई जबकि अंबाझरी क्षेत्र में ‘मध्यम’ प्रदूषण दर्ज किया गया। यहां ‘खराब’ दिन एक भी नहीं रहा। शहर में 10 अक्टूबर से प्रदूषण में वृद्धि हुई। आशंका है कि सर्दियों में यह वृद्धि और अधिक तीव्र हो सकती है। दिवाली में पटाखों के कारण होने वाला प्रदूषण अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है।
Nagpur aqi crosses 200 ramnagar mahal air pollution hotspots
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
Aug 03, 2026 | 01:38 PMहंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
Aug 03, 2026 | 01:36 PMअकोला में 14,122 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति पूरी, बारिश के बाद संभली खेती पर बढ़ी लागत से किसान चिंतित
Aug 03, 2026 | 01:36 PMNHSRCL Vacancy 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 237 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे मिलेगी 1.10 लाख तक की सैलरी
Aug 03, 2026 | 01:28 PMअसम में बाढ़ पीड़ितों को राहत! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 75 हजार परिवारों के खातों में भेजे 112 करोड़ रुपये
Aug 03, 2026 | 01:27 PMसावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 03, 2026 | 01:23 PMLock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम
Aug 03, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














