-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Agriculture Departments Hammer Licenses Of 8 Krishi Seva Kendras Suspended
Nagpur News: कृषि विभाग का हथौड़ा, 8 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
- Written By: आंचल लोखंडे
Agriculture Department: नागपुर जिले के कृषि सेवा केंद्रों पर औचक छापेमारी और सघन निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस दौरान कई केंद्रों पर नियमों की घोर अनदेखी और खाद बिक्री में अनियमितताएं पाई गईं।

8 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur District: खरीफ सीजन के चलते नागपुर जिले में रसायनिक खाद की गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के कृषि सेवा केंद्रों पर औचक छापेमारी और सघन निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस दौरान कई केंद्रों पर नियमों की घोर अनदेखी और खाद बिक्री में अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर विभाग ने कठोर कार्रवाई की है।
खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी जैसी रसायनिक खादों की मांग में अत्यधिक बढ़ोतरी होती है। किसान समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद की उम्मीद करते हैं। लेकिन, कुछ कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों की इस आवश्यकता का दुरुपयोग करते हुए या तो अमानक खाद बेच रहे हैं या फिर पॉस मशीन से बाहर बिक्री कर रहे हैं। इसी को देखते हुए नागपुर जिला कृषि विभाग ने गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षकों और फ्लाइंग स्क्वॉड के माध्यम से सघन छापेमारी शुरू की।
8 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
जांच के लिए कृषि विकास अधिकारी, जिला गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी और तहसील गुणवत्ता निरीक्षक की टीम गठित की गई। इस टीम ने अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थित कृषि सेवा केंद्रों पर छापे मारकर 118 खाद के नमूने लिए, जिनमें से 16 नमूने अमानक (अप्रमाणित) पाए गए।इन मामलों में संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ 12 प्रकरणों में पुलिस कार्रवाई करते हुए न्यायालय में केस दाखिल किए गए हैं।अमानक खाद का 1.20 मीट्रिक टन स्टॉक जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत ₹1.35 लाख आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
नागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र की राजनिती के चाणक्य का नया दाव! ओबीसी को जगाने निकालेंगे मंडल यात्रा
2 केंद्रों पर लगाया गया ताला, 8 के लाइसेंस निलंबित
जांच में पाया गया कि कुछ कृषि सेवा केंद्र खाद का विक्रय पॉश मशीन से न कर सीधे नकद या अन्य माध्यमों से कर रहे थे, जो कि शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के विरुद्ध है। साथ ही, केंद्रों द्वारा स्टॉक और रेट बोर्ड (भाव फलक) प्रदर्शित नहीं किए जा रहे थे। इस आधार पर, ओम गणेश, रोहित, हिमांशु, वैभव, माऊली, श्रीकृष्णा आदि कृषि सेवा केंद्रों में अनियमितता पाए जाने पर 2 केंद्रों को विक्रय बंद आदेश जारी कर तालाबंदी की गई। 8 कृषि सेवा केंद्रों के रसायनिक खाद विक्रय लाइसेंस निलंबित किए गए।
किसानों के लिए विभाग का निर्देश और अपील
नागपुर जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी रवींद्र मनोहरे ने कहा कि कृषि सेवा केंद्र संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे दुकान के सामने रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड लगाएं, खाद केवल पॉस मशीन से ही बेचें और किसी भी प्रकार की लिंकिंग न करें। किसानों से अनुरोध है कि यदि उन्हें खाद बिक्री या गुणवत्ता से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो वह सीधे गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक या जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी को संपर्क करें।
Nagpur agriculture departments hammer licenses of 8 krishi seva kendras suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














