Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur: गर्मी से पहले एसी महंगे: कॉपर-एल्युमीनियम के दाम बढ़े, कंपनियों ने 5–15% तक बढ़ाई कीमत

एयर कंडीशनर की कीमतों में 5 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, तांबा और एल्युमीनियम के दामों में वृद्धि का असर।

  • Author By rajendra mankar | published By navabharat |
Updated On: Mar 10, 2026 | 11:05 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News In Hindi: अब ठंडी हवा खाना होगा महंगा, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर। कॉपर, तांबा, एल्युमीनियम और स्टील के दाम बढ़ने से एयर कंडीशनर की कीमतों में 5 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापार संवाददाता नागपुर से मिली जानकारी के अनुसार, यह बढ़ोतरी फरवरी से अप्रैल के बीच लागू की जा रही है, जब आमतौर पर एसी की मांग तेजी से बढ़ने लगती है। प्रमुख कंपनियों जैसे डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी ने अपने अलग-अलग मॉडलों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि एसी बनाना अब पहले से ज्यादा खर्चीला हो गया है। एसी बनाने में इस्तेमाल होने वाले तांबा, एल्युमीनियम और स्टील के दाम वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ गए हैं। कच्चे माल और रुपये की कमजोरी एसी की कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। खासतौर पर तांबा, जो एसी बनाने में अहम भूमिका निभाता है, पिछले कुछ समय में काफी महंगा हो गया है।

इसके अलावा, रुपये की कमजोरी के कारण आयातित सामान और पुर्जों की कीमत भी बढ़ गई है। कंपनियों का कहना है कि नए ऊर्जादक्षता मानकों के कारण भी उत्पादों की लागत बढ़ी है। इन सभी कारणों ने मिलकर एसी के उत्पादन खर्च को बढ़ा दिया है। कंपनियों ने अलग-अलग स्तर पर बढ़ाए दाम। डाइकिन इंडिया अपने उत्पादों की कीमतों में करीब 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

एयर इंडिया का नागपुर-मुंबई रूट पर ब्रेक: 1 जून से 31 जुलाई तक उड़ानें रद्द, आसमान छू सकते हैं टिकटों के दाम

नागपुर विदर्भ के विकास को रफ्तार, नदी जोड़ परियोजना के कार्यों का निरीक्षण; जल सुरक्षा पर सरकार का फोकस

राजस्व को चूना, नियमों की धज्जियां; रेत माफिया बेखौफ, नागपुर के मौदा में रातभर दौड़ रहे ट्रक

नागपुर: क्या शादी के बाद छिन सकती है धार्मिक पहचान? पारसी महिलाओं के अधिकारों पर बड़ा सवाल; SC करेगा फैसला

ब्लू स्टार ने फरवरी के मध्य में ही लगभग 8 से 10 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा दी थीं। टाटा समूह की कंपनी वोल्टास भी 5 से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने की तैयारी में है। सरकार ने बिजली बचत के नियमों को सख्त कर दिया है, जिससे कंपनियों को ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जो कम बिजली में ज्यादा कूलिंग दे।

 

Nagpur acs become more expensive before summer copper and aluminum prices rise companies increase prices by 5 15

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 10:55 AM

Topics:  

  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.