Nagpur: ACB का ट्रैप ‘फेल’ या ‘सेट’! ‘लीक’ हुई थी कार्रवाई, नेता के फोन से बदल गया खेल?
Nagpur ACB Raid: एसीबी की टीम ने नागपुर जिला परिषद अधिकारी के घर छापा मारा, लेकिन बिना कार्रवाई लौट आई। इस कार्रवाई की खबर लीक होने की चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर न्यूज
Anti Corruption Bureau Nagpur: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जिला परिषद के एक अधिकारी के घर कार्रवाई के लिए छापा मारा लेकिन टीम बिना कार्रवाई किए ही लौट गई। ऐसे में एसीबी का ‘ट्रैप’ फेल रहा या ‘सेट’ हुआ इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। यदि ट्रैप सेट हुआ है तो किस अधिकारी पर गाज गिरी होगी इस बात की चर्चा जिला परिषद और निर्माण विभाग में चल रही है।
जिला परिषद के नये भवन में कुछ विभाग चर्चा में हैं। कुछ अधिकारियों ने शिकायत की है। मार्च में खुद सीईओ विनायक महामुनि ने भी पुलिस विभाग से मदद मांगी थी। एसीबी ने कार्यालय में पंचायत विभाग, जल आपूर्ति और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को हिरासत में लिया।
लीक हुई थी कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी की एक टीम ने पहले भी बिना किसी को सूचित किए यहां एक विभाग में दो-चार बार छापेमारी की थी लेकिन वे असफल रहे। चर्चा थी कि यह कार्रवाई ‘लीक’ हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस बार शिकायत वरिष्ठ स्तर पर की गई थी, इसलिए कार्रवाई की जिम्मेदारी दूसरे जिले की एक टीम को दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
अकोला में 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक निबंधक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
यह भी पढ़ें – US के लिए एक्सपोर्ट हब बना नागपुर, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, पार हो गया 22 हजार करोड़ का आंकड़ा
यह अनुमान लगाया गया था कि कार्रवाई कार्यालय में होगी लेकिन टीम सीधे संबंधित अधिकारियों के घर पहुंच गई। हालांकि एसीबी की टीम बिना कार्रवाई किए लौट आई। इस बारे में कई चर्चाएं हैं। चर्चा है कि इस मामले में एक बड़े नेता का भी फोन आया था। एसीबी का ‘जाल’ फेल नहीं हुआ बल्कि ‘सेट’ हुआ। इसमें एक अधिकारी की अहम भूमिका थी।
