Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: मुंबई पुलिस के हत्थे लगा ‘नटवरलाल’ राहुल खाबिया, सराफा में दर्जनों व्यापारियों को लगाया करोड़ों का चूना

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर का एक शातिर नटवरलाल राहुल खाबिया मुंबई पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी राहुल खाबिया अब तक दर्जनों व्यापारियों को करोड़ो का चूना लगा चुका है। फिर भी सिटी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 09, 2025 | 08:05 AM

नागपुर में धोखाधड़ी करने वाले को मुंबई पुलिस ने धरा (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: सिटी के 2 सराफा व्यापारियों को 3.40 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले नटवरलाल पडोले चौक निवासी राहुल नरेशचंद्र खाबिया (जैन) को धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बीते रविवार को मुंबई पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और खाबिया को उसके घर से गिरफ्तार कर साथ ले गई। आश्चर्य की बात यह कि शहर में उसके खिलाफ 2 बड़े मामले दर्ज होने के बावजूद सिटी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि खाबिया ने जबरदस्त सेटिंग कर रखी थी।

कांदिवली पश्चिम पुलिस थाने में हार्दिक शहा नामक व्यापारी की शिकायत पर खाबिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। खाबिया साई एग्रियम कंपनी का संचालक है और खुद को मक्के का बड़ा व्यापारी बताता है। हार्दिक को एक पार्टी से बड़े पैमाने पर मक्के का आर्डर मिला था। इसके लिए उन्होंने बीते वर्ष अगस्त महीने में खाबिया से संपर्क किया था।

व्यापारी का हासिल किया विश्वास

पहले 100 टन माल की डिलीवरी करके खाबिया ने शहा का विश्वास हासिल किया। इसके बाद दोबारा 100 टन माल का 27 लाख रुपये का पेमेंट लेने के बाद भी खाबिया ने उन्हें माल नहीं भेजा। ऐसे में शहा ने पुलिस से शिकायत की। इसके पहले भी मुंबई पुलिस नागपुर आई थी लेकिन खाबिया को खबर मिल गई और वह अपने घर से फरार हो गया। बीते रविवार को मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस थाने को जानकारी देने से पहले ही खाबिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 2 दिन की कस्टडी के बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

सम्बंधित ख़बरें

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका

Nagpur News: 18 वर्षों का मनपा में जीरो परफॉर्मेंस, चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों के तीखे वार

Nagpur News: शिक्षक बने डेटा एंट्री ऑपरेटर, ऑनलाइन कामकाज से अध्यापन पर सीधा असर

कई लोगों के साथ किया फ्रॉड

बताया जाता है कि खाबिया ने करीब 1 दर्जन व्यापारियों के साथ फ्रॉड किया है। वह शुरुआत में लोगों से नकद और तुरंत पेमेंट करके माल खरीदता है। जैसे ही व्यापारी उसके झांसे में आते हैं, उधार में माल लेकर रफूचक्कर हो जाता है। उसके खिलाफ औरंगाबाद में भी शिकायत की गई है। इसी तरह खाबिया ने सप्तश्रृंगी ज्वेलर्स के संचालक जयंत पालकर को 2.34 करोड़ रुपये का चूना लगाया। इसके अलावा नॉर्थ अंबाझरी रोड पर स्थित दास ज्वेलर्स के साथ भी 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। शंकरनगर के ही एक ज्वेलर्स को उसने लाखों रुपये का चूना लगाया। मक्के के व्यापारियों के साथ भी उसने करोड़ों रुपये की ठगी की है।

राजस्व में मिले 50% हिस्सेदारी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त आयोग से की मांग, MMR के लिए बनाया मास्टर प्लान

क्यों नहीं पकड़ पाई सिटी पुलिस?

नटवरलाल राहुल खाबिया के खिलाफ शहर में भी 3 शिकायतें हो चुकी हैं जिसमें सप्तश्रृंगी और दास ज्वेलर्स की शिकायत पर एफआईआर भी की गई। पहली एफआईआर फरवरी महीने में प्रतापनगर थाने में दर्ज हुई थी जबकि दूसरी अप्रैल महीने में अंबाझरी पुलिस थाने में दर्ज हुई। 2 मामले दर्ज होने के बावजूद सिटी पुलिस खाबिया को पकड़ नहीं पाई। हर बार पुलिस ने पीड़ितों को यही बताया कि वह फरार है जबकि खाबिया शहर में ही घूम रहा था। सप्तश्रृंगी ज्वेलर्स के संचालक जयंत पालकर ने कहा कि मुंबई पुलिस 27 लाख की ठगी में नटवरलाल खाबिया को नागपुर आकर गिरफ्तार कर सकती है लेकिन शहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठाई। अब वह मुंबई के मामले में जेल की हवा खा रहा है। कम से कम अब तो सिटी पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए।

Mumbai police arrested nagpur natwarlal rahul khabiya duped traders crores of rupees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2025 | 08:05 AM

Topics:  

  • Crime
  • Mumbai Police
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.