- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Money Laundering Case Ncp Leader Nawab Malik Allowed To Visit Nagpur For Party Meetings
मनी लॉन्ड्रींग केस: जमानत का ऐसे फायदा उठा रहे नवाब मलिक, पार्टी की बैठक में होंगे शामिल
मुंबई की एक विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक को पार्टी की बैठकों में शामिल होने के वास्ते नागपुर की यात्रा करने की अनुमति दे दी।
- Written By: प्रिया जैस

नवाब मलिक (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: मनी लॉन्ड्रींग केस के आरोपी राकांपा नेता नवाब मलिक को बैठकों के लिए अनुमति मिल गई है। इस पर उन्होंने हाल ही में पार्टी के कामकाज और बैठक में शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दी थी, जिसे अदालत ने मान्य कर ली है।
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक को पार्टी की बैठकों में शामिल होने के वास्ते नागपुर की यात्रा करने की अनुमति दे दी। नवाब मलिक धनशोधन मामले में आरोपी हैं।
चिकित्सा आधार पर मिली है जमानत
वह फिलहाल चिकित्सा आधार पर उच्चतम न्यायालय से मिली जमानत पर जेल से बाहर हैं। वह हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से हार गये थे। उनकी जमानत शर्तों में एक शर्त यह भी है कि वह इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत की अनुमति के बगैर मुंबई नहीं छोड़ सकते।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
नागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
राकांपा के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने विशेष अदालत में एक अर्जी देकर पार्टी की बैठकों में हिस्सा लेने के वास्ते नागपुर की यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। विशेष न्यायाधीश ए यू कदम ने मलिक की अर्जी मंजूर कर ली और उन्हें 15-20 दिसंबर के दौरान नागपुर की यात्रा करने की अनुमति दे दी।
इस मामले में हुए गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से कथित रूप से जुड़े धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के एक मामले में फरवरी 2022 में मलिक को गिरफ्तार किया था।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नवाब मलिक के खिलाफ ईडी का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के एक प्रमुख आरोपी वैश्विक आतंकवादी दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Money laundering case ncp leader nawab malik allowed to visit nagpur for party meetings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMडिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














