किशोरी से की छेड़खानी
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Mar 30, 2023 | 12:31 AM
Representational Photo
नागपुर. किशोरी को घर पर अकेला देख पड़ोसी ने छेड़खानी की. पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर धनराज सुखदेव बावने (48) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मंगलवार की रात पीड़ित किशोरी और उसकी छोटी बहन घर पर पढ़ाई कर रही थी. मां घर के समीप अपनी सहेली से मिलने गई थी. इसी दौरान धनराज उनके घर पर आया.
किशोरी से भोजन में क्या पकाया है पूछने लगा और कुछ खिलाने को कहा. किशोरी उसके लिए खाना लेने किचन में गई तो धनराज भी पीछे चला गया. किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा. घबराकर किशोरी और उसकी छोटी बहन घर के बाहर भाग निकली. डर के मारे धनराज भी वहां से भाग गया. पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर धनराज को गिरफ्तार कर लिया.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
Molesting a teenager
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 30, 2023 | 12:31 AM
