Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोबाइल टॉवर: नींद में मनपा, अवैध रूप से निर्मित टॉवर पर नहीं हो रही कार्रवाई

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 12, 2021 | 10:50 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 757 वर्तमान में है टॉवर
  • 34 नए  टॉवर के आवेदन लंबित

नागपुर. हाई कोर्ट की ओर से कुछ कम्पनियों के मोबाइल  टॉवर को भले ही राहत मिली हुई हो, लेकिन अवैध टॉवर के खिलाफ कार्रवाई करने पर किसी तरह की रोक नहीं है. किंतु आलम यह है कि अवैध मोबाइल टॉवर को लेकर मनपा प्रशासन ही गहरी नींद में है. यही कारण है कि मनपा के सत्तापक्ष द्वारा निशाने पर लेने के बाद भी इन टॉवर्स को लेकर प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए.

वर्तमान में शहर में 757 टॉवर्स है. जबकि 34 नए टॉवर्स के निर्माण के लिए मनपा के पास आवेदन लंबित पड़े हुए हैं. मनपा के पास टॉवर को लेकर कोई ठोस नीति नहीं होने से न तो अवैध  टॉवर्स के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हो रही है और न ही नए  टॉवर्स को मंजूरी दी जा रही है. केवल सम्पत्ति कर नहीं भरने पर ही मनपा द्वारा मोबाइल टॉवर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. 

22 करोड़ का डूब रहा राजस्व

प्रशासन के अनुसार शहर में वर्तमान में 757 मोबाइल टॉवर स्थित है. जबकि 34 नए टॉवर का प्रस्ताव है. अदालत के आदेशों के अनुसार इन टॉवर के खिलाफ कार्रवाई लंबित रही है. जिसकी वजह से मनपा का 22 करोड़ रु. राजस्व डूब रहा है. अत: अब कड़ी शर्तें निर्धारित की गई है. इन शर्तों का पालन करने के बाद ही मोबाइल टॉवर को मंजूरी प्रदान की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?

जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा

MP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी

SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल

उल्लेखनीय है कि नगर रचना विभाग की ओर से  टॉवर को लेकर कुछ शर्ते तैयार की गई है. जिसके अनुसार संबंधित कम्पनी को 18 शर्तों को पूरा करने के बाद ही मंजूरी दी जा सकेगी. प्रशासन की ओर से भले ही कड़े नियमों का हवाला दिया जा रहा हो, लेकिन पहले से मौजूद अवैध टॉवर को लेकर कोई स्पष्टता उजागर नहीं की जा रही है. 

नीति नहीं होने से नुकसान

  • प्रशासन का मानना है कि जिस तरह से अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, उसी आधार पर अवैध मोबाइल टॉवर के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. 
  • विशेषत: टॉवर के संदर्भ में मनपा के पास कोई ठोस नीति नहीं होने से नुकसान हो रहा है. लेकिन भविष्य में निर्धारित समय में ऐसे टॉवर पर कार्रवाई सुनिश्चत होने का दावा किया गया था. 
  • स्थापत्य समिति का मानना था कि केवल एक वर्ष के लिए टॉवर को अनुमति दी जानी चाहिए. यदि टॉवर को मंजूरी दी जाती है तो मनपा को प्रतिवर्ष 22 करोड़ की आय हो सकती है. 

सामान्य स्थिति होते ही लेंगे जायजा

कोरोना महामारी के कारण मनपा की आय पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है. आय पर असर पड़ने से विकास खंडित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि इसके पूर्व के सभी पदाधिकारियों ने इस संदर्भ में हरसंभव प्रयास तो किए लेकिन कुछ कारणों से यह नहीं हो पाया है. अब कोरोना की स्थिति सामान्य होते ही जल्द जायजा लेकर कार्यवाही की जाएगी.-राजेन्द्र सोनकुसरे, सभापति, स्थापत्य विभाग.

Mobile tower mana in sleep action not being taken on illegally built tower

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2021 | 10:50 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.