Nagpur News: जोन के सहायक आयुक्तों को जनता से मिलना अनिवार्य, NMC आयुक्त अभिजीत चौधरी ने दिए निर्देश
बुधवार को मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को जनता से बाध्य तरीके से मिलने का निर्देश दिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
NMC आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने दिए निर्देश।
नागपुर: नागपुर महानगर पालिका के सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ सभी जोन के सहायक आयुक्तों को जनता से मिलना अनिवार्य रहेगा। सरकार के शुरुआती 100 दिन के कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार और प्रशासन के लिए कुछ जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जिसका क्रियान्वयन हो रहा है। बुधवार को मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को जनता से बाध्य तरीके से मिलने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में मनपा आयुक्त ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सोमवार और शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक मिलेंगे। आयुक्त के इस निर्देश को लेकर अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर ने बताया कि मुख्यालय में बैठने वाले प्रमुख अधिकारियों के साथ सभी जोन अधिकारी उसी दिन और समय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानेंगे।
सात सूत्री का हो कड़ाई से पालन
इसी बैठक में आयुक्त ने सीएम के सात सूत्री कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया। सीएम के निर्देश पर जनता को सुविधा मिले, इसे लेकर मनपा प्रशासन ने कई तरह के कार्यक्रम तय किए हैं, जिसकी जानकारी अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर ने दी। मनपा प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनपा जनता को सहूलियतें दिए जाने को लेकर जो भी कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, वे अब आगे भी जारी रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भरभराकर गिर पड़ी ZP स्कुल की दिवार, काटोल तालुका के परसोडी में टला बड़ा हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल
गोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
दीक्षाभूमि सौंदर्यीकरण के 3 चरणों के टेंडर फेल, NMRDA को नहीं मिल रही कंपनी, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
शिवसेना ने नागपुर की सभी 6 सीटों पर BLA प्रमुखों का किया ऐलान, फर्जी वोटर्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी!
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सात सूत्री कार्यक्रम के तहत, शहरी गरीब परिवारों को इन 7 क्षेत्रों में सहायता दी जाती है:
- ज़मीन का मालिकाना हक
- किफ़ायती दामों पर आवास
- जल
- स्वच्छता
- स्वास्थ्य
- शिक्षा
- सामाजिक सुरक्षा
