Maharashtra Weather: मराठवाड़ा-विदर्भ और कोंकण जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट
Maharashtra Weather Update: मौसम विभाग ने 7 अगस्त को महराष्ट्र के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: आकाश मसने
चंद्रपुर में बुधवार को हुई बारिश (फोटो नवभारत)
Maharashtra Monsoon: अगस्त माह की शुरुआत से अचानक बारिश के गायब होने और सप्ताह भर से भीषण उमस भरी गर्मी से महाराष्ट्र के लोग परेशान है। राज्य के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश ने कुछ समय के लिए राहत दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 7 अगस्त को महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज के साथ अचानक बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मराठवाड़ा और विदर्भ में अचानक भारी बारिश होने की संभावना है। लोक प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है। कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, सिंधुदुर्ग में स्थानीय स्तर पर बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में हुई बारिश
चार दिनों के अंतराल के बाद सोलापुर, सतारा, सांगली और कोलीपुर जिलों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सोलापुर में 107 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सतारा में 20 मिमी, सांगली में 3 मिमी और कोलीपुर में 1 मिमी बारिश हुई।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
रियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
मुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलाे अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहिल्यानगर, पुणे, कोल्हापुर, सातारा, सांगली, साेलापुर, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव में येलाे अलर्ट जारी किया है। वहीं विदर्भ के नागपुर, वर्धा, भंडारा, गाेंदिया, चंद्रपुर व यवतमाल में भी बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है।
नागपुर में बरसेंगे बादल
नागपुर में पिछले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई है। इससे उमस लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। नागपुर से सटे मध्य प्रदेश के पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिले में बुधवार रात बारिश हुई। इस कारण उम्मीद जताई जा रही है कि नागपुर में आज मेघ बरस सकते है।
यह भी पढ़ें:- 12 घंटे में तय होगा नागपुर-पुणे का सफर, 10 अगस्त से शुरू होगी वंदे भारत, देखें टाइम टेबल
विदर्भ के चंद्रपुर जिले में हुई बारिश
विदर्भ के चंद्रपुर में सुबह से उमस भरी गरमी ने सभी को हलाकान कर रखा था। इस बीच दोपहर 1 बजे के बाद बादलों की गर्जना के साथ बारिश आरंभ हुई। पहले हलकी फिर गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई।
अचानक हुई बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेषकर रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिन दुकानदारों ने दुकानें सजा रखी थी उन्हें तुरंत तिरपाल से अपनी राखियों को सुरक्षित करना पड़ा। लोगों ने सुरक्षित स्थानों का सहारा लिया।
लगभग 45 से 50 मिनट बादल बरसने के बाद मौसम साफ हो गया। परंतु जिस तरह की तेज गर्मी हो रही थी उससे लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी इस बारिश से संजीवनी मिली है। मध्य महाराष्ट्र में 8 अगस्त तक हवा में नमी बढ़ सकती है, लेकिन 7 अगस्त को सीमित बारिश की संभावना है।
