महाराष्ट्र का मौसम: तटीय इलाके में बौछारें, मराठवाड़ा-विदर्भ के लिए IMD की चेतावनी
Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय जिलों में बौछारें, जबकि विदर्भ में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- आईएएनएस)
Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मौसम सक्रिय रहेगा। मुंबई, ठाणे और रायगड जैसे तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज‑चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा, लेकिन कुल मिलाकर मानसून सक्रिय बना रहेगा।
उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं और बुधवार तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र के शहरों जैसे नासिक और पुणे में भी हल्की बारिश की संभावना है। कोल्हापुर क्षेत्र में हल्के थंडरशॉवर्स की संभावना बने रहने के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
तटीय इलाके में हल्की बारिश के आसार
महाराष्ट्र के तटीय इलाके मुंबई, ठाणे, रायगड और रत्नागिरी में दिन भर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में स्थानीय स्तर पर तेज़ बौछारें भी पड़ सकती हैं, हालांकि भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
नासिक, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में भी बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कोल्हापुर और घाट क्षेत्रों में दोपहर के समय थंडरशॉवर यानी गरज के साथ बारिश की संभावना अधिक बताई जा रही है।
मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश का येलो अलर्ट
मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में बिजली के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है। विदर्भ में अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने नागपुर-पुणे वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, CM फडणवीस-नितिन गडकरी ने यात्रियों से की बात
विदर्भ के नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गड़चिराेली, गोंदिया और यवतमाल में बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया गया है। मराठवाड़ा के नांदेड़, लातूर, धाराशिव के साथ सोलापुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लाेगों को सतर्क रहने की सलाह
हालांकि, राज्य में कहीं भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना नहीं है, फिर भी मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिनों में भी इसी तरह की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इससे किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जुलाई में बारिश कम हुई थी।
