Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र में 11 सीटों पर मतदान आज, 22 को आएंगे नतीजे, महायुति 6 पर निर्विरोध जीतीं
Maharashtra MLC Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर आज मतदान होगा। सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच कड़े मुकाबला है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (सोर्स: AI)
Maharashtra MLC Election 2026 Voting On 11 Seats: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए आज यानी 18 जून 2026 को मतदान होने जा रहा है। इस मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नागपुर सीट पर उपचुनाव में राज्य के 17 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है। हालांकि 6 सीटों पर निर्विराेध चुनाव के कारण आज केवल 11 सीटों पर मतदान होगा।
कितने बजे होगा मतदान
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य की 11 विधान परिषद सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिन-जिन क्षेत्रों में मतदान होना है वहां-वहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
महायुति की 6 सीटों पर निर्विरोध जीत
सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन ने मतदान से पहले ही अपना राजनीतिक दबदबा दिखाते हुए 17 में से 6 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। अब बाकी बची 11 विधान परिषण सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। वहीं 22 जून को नतीजों को ऐलान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
महायुति गठबंधन के सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 4 सीटों पर और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी तीनों दलों ने 2-2 सीटें निर्विरोध जीत ली है।
महायुति के निर्विरोध विजयी उम्मीदवार
- वर्धा-गड़चिरोली-चंद्रपुर: अरुण लखानी (बीजेपी)
- अहिल्यानगर: प्राजक्त तनपुरे (बीजेपी)
- ठाणे: रवींद्र फाटक (शिवसेना)
- यवतमाल: दुष्यंत चतुर्वेदी (शिवसेना)
- रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग: अनिकेत तटकरे (NCP)
- पुणे: विक्रम काकड़े (NCP)
यह भी पढ़ें:- शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
आज इन चेहरों के बीच होगी कांटे की टक्कर
महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटें गंवाने के बाद अब विपक्ष बची हुई 11 सीटों पर महायुति को कड़ी टक्कर देने के मूड में है। कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हो चुका है।
- सोलापुर: राजेंद्र राऊत (बीजेपी) का सीधा मुकाबला वसंतराव देशमुख (शरद पवार गुट) से है।
- जलगांव: यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। बीजेपी के नंदकिशोर महाजन के सामने ठाकरे गुट के शरद तायडे और शिंदे गुट की बागी रेश्मा काले मैदान में हैं।
- सांगली-सातारा: धैर्यशील कदम (बीजेपी) के सामने अभयसिंह जगताप (शरद पवार गुट) और निर्दलीय किशोर धुमाल चुनौती पेश कर रहे हैं।
- नांदेड़: अमर राजूरकर (बीजेपी) का मुकाबला कांग्रेस के रामदास पाटिल से होगा।
- नासिक: शिवसेना के नरेंद्र दराडे को निर्दलीय गोकुल गीते से कड़ी चुनौती मिल रही है।
- धाराशिव-लातूर-बीड: बसवराज पाटिल (बीजेपी) और कांग्रेस के महेश देशमुख के बीच कड़ा मुकाबला है।
- परभणी-हिंगोली: सईद खान (शिवसेना) का मुकाबला ठाकरे गुट के डॉ. विवेक नावंदर और निर्दलीय सुशील देशमुख से है।
- छत्रपति संभाजीनगर-जालना: सुहास शिरसाट (बीजेपी) के सामने ठाकरे गुट के गणेश लोखंडे मैदान में हैं।
- भंडारा-गोंदिया: अविनाश ब्राह्मणकर (बीजेपी) के सामने कांग्रेस समर्थित नरेश ईश्वरकर डटे हैं।
- अमरावती: त्रिकोणीय मुकाबले में प्रवीण पोटे (बीजेपी), हर्षदीप देशमुख (कांग्रेस) और निलेश विश्वकर्मा (VBA) आमने-सामने हैं।
- नागपुर (उपचुनाव): बीजेपी के डॉ. राजीव पोतदार और कांग्रेस के अतुल लोंढे के बीच सीधी टक्कर है।
