महाराष्ट्र मेडिकल शिक्षा को बूस्ट, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर! नागपुर सिटी में लता मंगेशकर विवि को मंजूरी

Private Health Universities: महाराष्ट्र कैबिनेट ने नागपुर में लता मंगेशकर और अहिल्यानगर में डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल निजी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी।
महाराष्ट्र मेडिकल शिक्षा को बूस्ट, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर! नागपुर सिटी में लता मंगेशकर विवि को मंजूरी
Published on
Updated on

Maharashtra Private Health Universities: राज्य में दो नए निजी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालयों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नागपुर में लता मंगेशकर विश्वविद्यालय और अहिल्यानगर में डॉ. बालासाहब विखे पाटिल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।

नागपुर में चार प्रमुख संकायों में पढ़ाई

नागपुर में वीएसपीएम एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने निजी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव सरकार को दिया था। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में वैद्यकीय, दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। संस्था के पास 1,138 बिस्तरों वाला सुसज्जित अस्पताल भी उपलब्ध है।

अहिल्यानगर में मेडिकल शिक्षा पर जोर

अहिल्यानगर में डॉ. विठ्ठलराव विखे पाटिल फाउंडेशन ने निजी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव दिया था। यहां चिकित्सा संकाय में स्नातक, स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। संस्था के पास 830 बिस्तरों वाला सुसज्जित अस्पताल है।

महाराष्ट्र मेडिकल शिक्षा को बूस्ट, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर! नागपुर सिटी में लता मंगेशकर विवि को मंजूरी
कोविड-19 : राहुल गांधी ने स्वास्थ्य और सामाजिक विज्ञान के विशेषज्ञों से चर्चा की

एनएमसी के दिशा-निर्देशों के तहत जांच

दोनों संस्थाओं के प्रस्तावों की राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार निरीक्षण समिति ने जांच और सत्यापन किया। समिति की सिफारिशों के आधार पर मंत्रिमंडल ने दोनों निजी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की। इससे राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com