विदेश में बच्चे, घर पर बुजुर्ग माता-पिता: जमीन कब्जाने की कोशिश पर सीधे पुलिस से करें संपर्क!

Nagpur Land Fraud: नागपुर में लैंड डेवलपमेंट के नाम पर धोखाधड़ी और बुजुर्गों की जमीन पर जबरदस्ती के मामलों पर सख्ती होगी। बावनकुले ने पुलिस को स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Children abroad, elderly parents at home
आयुक्त नांगरे पाटिल व चंद्रशेखर बावनकुलेनवभारत फोटो
Updated on

Nagpur Land Development Fraud: नागपुर शहर में लैंड डेवलपमेंट अर्थात भूखंड विकास के नाम पर किसी भी नागरिक के साथ धोखाधड़ी न हो, इसके लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र के अनेक परिवारों के बच्चे नौकरी के सिलसिले में विदेश और दूसरे शहरों में हैं। यहां जो बुजुर्ग माता-पिता हैं, उन्हें गुमराह कर यदि कोई उनकी रहने की जगह के संबंध में जबरदस्ती करता है तो ऐसे माता-पिता नजदीकी पुलिस से सीधे संपर्क करें।

Children abroad, elderly parents at home
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला

बावनकुले की अपील, अवैध गतिविधियों पर पुलिस स्वतः संज्ञान ले

ये अपील राजस्व मंत्री तथा जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने की। उन्होंने पुलिस विभाग को भी ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वे पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में विधायक डॉ. पोतदार, पुलिस आयुक्त नांगरे पाटिल, सह पुलिस आयुक्त रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त दाभाडे व विनीता साहू, सभी डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

CCTV सिस्टम में सुधार

उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की कमी न रहे। इसके लिए प्रशासन सतर्क है। जिला वार्षिक योजना के माध्यम से भी अधिक से अधिक निधि हम उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही नागपुर महानगरपालिका के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को अधिक सशक्त किया जा रहा है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए इस व्यवस्था को अधिक एकीकृत रूप से लागू करने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण और शहर में अलग-अलग व्यवस्था वाले सीसीटीवी कैमरों का एक संयुक्त केंद्र बनाने को मजूरी दी। नागपुर में सुरक्षा की दृष्टि से जो कैमरे कार्यरत हैं, उनका अपग्रेडेशन कर जहां-जहां व्यवधान है, उसे दूर करने के निर्देश उन्होंने दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com