Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोंढाली के लिए बड़ी खुशखबरी! नगर पंचायत को मिली 2 करोड़ की विकास निधि, नरखेड़ को 5 करोड़ का पैकेज

Kondhali-Narkhed News: नागपुर जिले के कोंढाली और नरखेड़ नगर पंचायत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इन क्षेत्रों के नगर पंचायतों को करोड़ों की विकास निधि को मंजूरी मिली है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 16, 2025 | 11:51 AM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Kondhali News: कोंढाली नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र शासन के नगरविकास विभाग ने “विशिष्ट कार्यों के लिए विशेष अनुदान योजना” अंतर्गत कोंढाली नगर पंचायत को दो करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है। यह निधि विधायक चरणसिंह ठाकुर के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप स्वीकृत हुई है। इस संदर्भ में शासन निर्णय क्रमांक नपावै-2025/प्र.क्र.150(11)/नवि-16 (ई-1179092) 14 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है।

कोंढाली व‌ नरखेड़ नगरों के लिए पांच करोड़ का पैकेज:

नगर विभाग के इस निर्णयानुसार नरखेड़ नगर परिषद को 3 करोड़ रुपये तथा कोंढाली नगर पंचायत को 2 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह निधि नगर क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं – सड़कों, नालियों, विद्युत व्यवस्था, सार्वजनिक उपयोगिता भवनों और सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी।

निधि का उपयोग:

साप्ताहिक बाजार व्यापारी संकुल व समाजभवन के लिए निधि मंजूर की गई। जानकारी अनुसार, इस दो करोड़ रुपये की विकास निधि में से एक करोड़ दस लाख रुपये साप्ताहिक बाजार में व्यापारी संकुल निर्माण के लिए, जबकि नब्बे लाख समाजभवन निर्माण के विकास कार्यों के लिए मंजूर किए गए हैं। इन दोनों परियोजनाओं को लेकर विधायक ठाकुर ने नगरविकास विभाग के समक्ष सातत्यपूर्ण रूप से प्रयास किया था।

और अधिक निधि लाने प्रयास

विधायक चरणसिंह ठाकुर ने बताया कि “यह निधि कोंढाली के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोग में लाई जाएगी। नगर पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकता सूची के अनुसार प्रथम चरण के कार्य शीघ्र आरंभ होंगे। आने वाले समय में कोंढाली के लिए और अधिक विकास निधि लाने के लिए भी मैं निरंतर प्रयत्नशील रहूंगा।”

यह भी पढ़ें – त्योहारों के मौसम में FDA की बड़ी कार्रवाई, नागपुर समेत गोंदिया और चंद्रपुर में बंद कराई फैक्टरियां

शासन की शर्तें व प्रक्रिया

शासन के निर्देशानुसार, स्वीकृत कार्यों का 90 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार तथा शेष 10 प्रतिशत नगर पंचायत द्वारा वहन किया जाएगा। सभी कार्य ई-निविदा प्रणाली से और जिलाधिकारी की प्रशासनिक मान्यता प्राप्त कर संपन्न किए जाएंगे।

नागरिकों में प्रसन्नता

इस निर्णय के बाद कोंढाली शहर में नागरिकों के बीच हर्ष और संतोष का वातावरण है। नगर पंचायत के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने विधायक चरणसिंह ठाकुर और राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।

Kondhali nagar panchayat gets 2 crore narkhed 5 crore development fund package

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2025 | 11:51 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagar Panchayat
  • Nagpur

सम्बंधित ख़बरें

1

Sambhajinagar में दिवाली से पहले खुशखबरी, मनपा कर्मचारियों को एडवांस और वेतन मिला

2

ED की लोगों को चेतावनी; वीडियो कॉल से ठगी करने वाले जालसाजों से रहें सतर्क

3

दिवाली से पहले बढ़े पटाखों के दाम, कश्मीर क्वीन, मैजिक बम और पबजी गन ने बाजार में मचाई धूम

4

सावनेर में पक्ष-विपक्ष का रहा खेला, मूलभूत सुविधाओं का बंटाधार, सरकारी योजनाओं का हुआ बंटाधार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.