‘महाराष्ट्रची हास्य यात्रा’ टीम ने खासदार महोत्सव में मचाया धमाल, आज अखिल सचदेवा जमाएंगे रंग
Khasdar Sanskrutik Mahotsav 2025: हनुमाननगर के क्रीड़ा चौक स्थित ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे ‘खासदार सांस्कृतिक महोत्सव-2025’ के 5वें दिन ठहाकों का दौर चला।
- Written By: प्रिया जैस
हास्य जत्रा (सौजन्य-नवभारत)
Nitin Gadkari Event Nagpur: दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘महाराष्ट्रची हास्य यात्रा’ के कलाकारों ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। ‘हास्य जत्रा’ में प्राजक्ता माली, सई ताम्हणकर, प्रसाद ओक, समीर चौगुले, नम्रता संभेराव, पृथ्वीक प्रताप, रोहित माने, वनिता खरात, रसिका वेंगुर्लेकर और प्रभाकर मोरे ने अपने खास अंदाज में मंच की शोभा बढ़ाई।
लाल साड़ी में प्राजक्ता माली और बैंगनी लच्छा पहने सई ताम्हणकर की जोड़ी मंच पर आते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। सई ने दर्शकों को अपनेपन का एहसास कराते हुए कहा कि नागपुर दिल का टुकड़ा है। यहां के तर्री पोहे-सावजी रस्सा और गुपचुप का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। उनके पुणे की पानीपुरी और विदर्भ के गुपचुप तथा और प्राजक्ता के दिल को छू लेने वाले संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दर्शकों की वाहवाही लूटी
उन्होंने कहा कि विदर्भ में कुछ भी राज नहीं है, सब कुछ खुला है नितिन गडकरी की तरह। इस वाक्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा दुर्घटना प्रभावित मरीज (पृथ्वीक प्रताप), उसका दोस्त (रोहित माने) और मरीज की पत्नी (वनिता खरात), नर्स रसिका वेंगुर्लेकर और कोंकण के लाडोबा प्रभाकर मोरे के बीच फ्लर्टिंग का नाटक हंसी का स्रोत बना। डॉ. प्रसाद खांडेकर की एंट्री ने इसमें और रंग भर दिया। नम्रता संभेराव और समीर चौगुले द्वारा प्रस्तुत सड़क सुरक्षा पर नाटक ने हास्य के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
हास्य जत्रा (सौजन्य-नवभारत)
नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं
हास्य नाटक के बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव के इस हास्य मेले के सत्र ने नागपुरवासियों की शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में देवा श्रीगणेश की गणेश वंदना से हुई। शुरुआत पारंपरिक तरीके से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांचन गडकरी, नागपुर विभाग के सूचना आयुक्त गजानन निमदेव और अन्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
यह भी पढ़ें – मनपा चुनाव: गुड्धे-भोयर-बोरकर को आरक्षण का झटका, तिवारी-पांडे-मेश्राम सेफ, 28 सीटों के बदले समीकरण!
दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों को श्रद्धांजलि
खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल सोले, उपाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर पाराशर, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, राजेश बागड़ी, योगेश बन, नितिन तेलगोटे, आशीष वांदिले ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन बाल कुलकर्णी और रेणुका देशकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
दिल्ली दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : गडकरी
उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कल दिल्ली में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। आज मैं उस त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आज सचदेवा का लाइव इन कॉन्सर्ट
खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में बुधवार, 12 नवंबर की शाम युवा गायक और संगीतकार अखिल सचदेवा के लाइव इन कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 7 बजे हरिपाठ कार्यक्रम का आयोजन होगा।
