Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 19 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले सड़क बनाने में उड़ाए करोड़ों, अब तोड़ने और दोबारा पैचवर्क में लगेगा पैसा; नागपुर मनपा पर भड़के लोग

Nagpur Khamla Cement Road: नागपुर में खामला-सोनेगांव मार्ग पर डेढ़-दो साल पहले बनी सीमेंट सड़क पाइपलाइन बिछाने के लिए फिर तोड़ दी गई, जिससे नागरिकों ने इसे करदाताओं के पैसे की बर्बादी बताया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 19, 2026 | 01:05 PM

नागपुर सड़क, सीमेंट रोड, प्रदेश महासचिव हेमंत गडकरी, प्रतीकात्मक तस्वीर(सोर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Khamla Cement Road Pipeline Work: नागपुर सिटी में विकास कार्यों के पूरा होते ही उन्हें दोबारा तोड़ने की घटनाएं अब नई नहीं रह गई हैं। विशेष रूप से सीमेंट की सड़कों और पेवर ब्लॉक से बने फुटपाथों को बार-वार खोदा जाना आम बात हो गई है। खामला से सोनेगांव जाने वाले मार्ग पर सहकारनगर घाट के सामने करीब डेढ़-दो वर्ष पहले बनाई गई सीमेंट सड़क को पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ दिया गया।

इससे एक बार फिर मनपा की लचर कार्यप्रणाली उजागर हो गई है। रोड के तोड़े जाने से क्षेत्र के नागरिकों में भारी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले सीमेंट सड़क बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए और अब उसे तोड़ने पर फिर पैसा खर्च हो रहा है।

बाद में दोबारा सड़क बनाने पर भी जनता का पैसा ही खर्च होगा। यह करदाताओं के धन की खुली बर्बादी है। लोगों ने आशंका जताई कि बाद में इसकी भरपाई के लिए उन पर नया कर लगाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती

जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी

महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस

उत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध

सीएम, गडकरी के निर्देश की सुनवाई नहीं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयासों से शहर में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण इन्हीं विकास कार्यों को बाद में तोड़ा जा रहा है।

दोनों नेताओं ने कई बैठकों में विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने, उचित योजना के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे लेकिन इन निर्देशों का प्रशासन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। कभी पाइपलाइन तो कभी अन्य कार्यों के लिए सड़कों और फुटपाथों की खुदाई कर दी जाती है।

कई बार किसी काम के पूरा होने के 2-3 महीने बाद ही उसी स्थान पर फिर खुदाई शुरू कर दी जाती है। दीक्षाभूमि से नीरी के सामने तक का फुटपाथ भी इसी तरह तोड़ा गया था। मेडिकल से रामेश्वरी जाने वाली सीमेंट सड़क तथा खामला चौक से प्रतापनगर जाने वाली सड़क की भी यही स्थिति हुई। जी-20 सम्मेलन के दौरान जिस वर्धा रोड को विशेष रूप से सजाया गया था वहां भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

क्या सो रहा था प्रशासन : हेमंत

मनसे के प्रदेश महासचिव हेमंत गडकरी ने सवाल उठाया कि यदि यहां नई पाइपलाइन बिछानी थी, तो 2 वर्ष पहले सड़क निर्माण की निविदा प्रक्रिया के समय ही इसका समन्वय क्यों नहीं किया गया। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क को अब मशीनों से तोड़ा जा रहा है, इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मनपा प्रशासन और सत्तारूढ़ दल को अब जनता की नाराजगी की कोई परवाह नहीं है। कुछ पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना किसी उचित योजना के डेढ़-दो साल पहले करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क को तोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर हाई कोर्ट का सख्त रुख, बार-बार स्थगन मांगना पड़ा भारी; शिक्षा विभाग पर जुर्माना और तीखी टिप्पणी

दूसरी ओर, मनपा की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर संपत्ति कर बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी इसी वार्ड की निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और वित्तीय मामलों की अच्छी जानकारी रखती हैं। इसके बावजूद यदि इस तरह करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति बर्बाद हो रही है तो यह चिंता का विषय है।

Khamla cement road dug up pipeline work nagpur public anger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • cement road construction
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Nagpur News
  • Nagpur Rural News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.