Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कन्हैया कुमार को चुनावी रैली में याद आयीं फडणवीस की पत्नी, भाजपा ने भी किया तगड़ा पलटवार

देवेंद्र फडणवीस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए कहा था कि वोट-जिहाद का मुकाबला वोट के धर्म-युद्ध से किया जाना चाहिए। इसी बात पर कन्हैया कुमार को लेकर की टिप्पणी की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Nov 14, 2024 | 01:31 PM

अमृता फडणवीस और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (फाइल फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ अपनी ‘विवादित’ टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया, जिसकी भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कन्हैया को आड़े हाथों लेते हुए उनको नक्सली व अफजल गुरु समर्थक कहा है।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर उनके “धर्मयुद्ध” वाले बयान को लेकर निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने कटाक्ष किया कि ‘धर्म’ को बचाने का काम सभी का होना चाहिए, ऐसा नहीं होना चाहिए कि लोग धर्म को बचा रहे हों और उपमुख्यमंत्री की पत्नी “इंस्टाग्राम पर रील बना रही हों।”

कन्हैया ने बुधवार को नागपुर में एक जनसभा के दौरान कहा, “उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह ‘धर्मयुद्ध’ है। यह अच्छी बात है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म है, जिसके लिए मैं आज खड़ा होकर भाषण दे रहा हूं। जो भी नेता धर्म बचाने की बात करता है, आपको उस नेता से एक ही बात पूछनी है जो आपको धर्म बचाने के बारे में भाषण दे रहा है कि क्या आपका बेटा या बेटी धर्म बचाने की इस लड़ाई में हमारे साथ शामिल होंगे..?”

कन्हैया ने बुधवार को नागपुर में एक जनसभा के दौरान कहा, “क्या ऐसा होगा कि धर्म बचाने की जिम्मेदारी हमारी होगी और आपके बच्चे ऑक्सफोर्ड कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में पढ़ेंगे। अगर हमें धर्म बचाना है, तो हम मिलकर इसे बचाएंगे। ऐसा नहीं हो सकता कि हम धर्म बचाएं और उपमुख्यमंत्री की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएं। ऐसा नहीं हो सकता। सभी लोग मिलकर धर्म बचाएंगे।”

पिछले हफ्ते, देवेंद्र फडणवीस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए कहा था कि “वोट-जिहाद” का मुकाबला वोट के “धर्म-युद्ध” से किया जाना चाहिए। कन्हैया की टिप्पणी की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है।

Sun le Naxali Afzal Guru Samarthak Congress ke Kanhaiya Kumar

Teri itni himmat ki Maharashtra ki beti ka apman karega

Amruta Fadnavis ji ka yeh apman ek ek Marathi ladki behen ka apman hai

Yeh rejected maal , imported maal bolne walon ko Maharashtra sabak sikhayegi pic.twitter.com/KVkjA1Or9q

— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) November 14, 2024

पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कन्हैया को “नक्सली अफजल गुरु समर्थक” कहा और कहा कि उनकी टिप्पणी सभी मराठी महिलाओं का अपमान है। “अरे तुम नक्सली अफजल गुरु समर्थक कांग्रेस के कन्हैया कुमार… महाराष्ट्र की बेटी का अपमान करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। अमृता फडणवीस का अपमान हर मराठी महिला का अपमान है। ‘रिजेक्टेड माल’, ‘इम्पोर्टेड माल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वालों को महाराष्ट्र की जनता सबक सिखाएगी।”

इसे भी देखें…ED ने कैश-फॉर-वोट मामले में कई शहरों में छापे मारे, जानिए किन शहरों में हो रही तलाशी

इस बीच, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है और सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों ही मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। मतदान 20 नवंबर को होने हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (एएनआई) 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें हासिल कीं। 2024 के लोकसभा चुनावों में, एमवीए ने 48 में से 30 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि महायुति केवल 17 सीटें जीत सकी।

Kanhaiya kumar targeted fadnavis wife amrita fadnavis maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2024 | 01:31 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

Washim News: विधायक श्याम खोड़े ने जानी किसानों की समस्याएं, अधिकतम मदद दिलाने का दिया आश्वासन

2

मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए मिहान ने दिया 50 लाख का चेक, देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में नई पहल

3

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

4

वेंगुर्ला गावलीवाड़ा विवाद सुलझा, महाराष्ट्र सरकार ने 42 परिवारों को दी जमीन की राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.