-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Kamthi Election Controversy Congress Demands Bawankule Resignation
‘कामठी में लोकतंत्र का गला घोंटा’, कांग्रेस प्रत्याशी ने बोले- BJP के फार्म हाउस पर हो रहा था खेला
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: कामठी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शकूर नागानी ने भाजपा पर बोगस वोटिंग और फार्महाउस में अवैध राजनीतिक गतिविधियों के आरोप लगाए। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के इस्तीफे की मांग की।

कामठी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कांग्रेस नेता (फोटो नवभारत)
Kamthi Election Controversy: नगर परिषद के हाल ही में संपन्न चुनाव को लेकर भाजपा और बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच के बीच मचे हंगामे के बाद अब कामठी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी शकूर नागानी ने भी गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, गांधी चौक में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेस के प्रत्याशी नागानी ने कहा कि कामठी में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटने की पूरी कोशिश की है। सुनील अग्रवाल के फार्म हाउस पर पड़ी रेड के दिन बावनकुले के भी वहां मौजूद रहने का दावा नागानी ने करते हुए कहा कि जैसे ही बावनकुले को रेड पड़ने की जानकारी मिली वे वहां से फौरन निकल गए। जब कोई व्यक्ति संवैधानिक पद पर बैठता है और संविधान की धज्जियां उड़ाता है तो उसे नैतिकता के आधार पर स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो मुख्यमंत्री ने बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस पालक मंत्री बावनकुले के इस्तीफे की मांग करती है।
बोगस वोटिंग की विस्तृत जांच हो
कांग्रेस के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार शकूर नागानी ने कामठी नप के चुनाव में बड़े पैमाने पर बोगस मतदान होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि लाला ओली के तिलकधारी स्कूल में बोगस मतदान करने के लिए कन्हान से लाए गए बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों को हमारे लोगों द्वारा पकड़ा गया जिनमें से अनेकों को पुलिस के सुपुर्द किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
पकड़े गए सभी फर्जी वोटरों ने बताया कि उन्हें घड़ी वालों ने यहां पैसे देकर लाया है और एक फूल और 2 घड़ी को वोट डालने को कहा। उनके वीडियो बनाए गए जो सामने आए हैं। यह पूरी बोगस वोटिंग की साजिश भाजपा और राष्ट्रवादी पार्टी अजित गुट की ओर से रची गई है। इस पूरे मामले की जांच कर इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्यथा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
यह भी पढ़ें:- पवार परिवार में पड़ी फूट! अजित के बेटे जय की शाही शादी से सुप्रिया सुले और शरद पवार ने किया किनारा
फार्म हाउस पर बड़ा खेल
नागानी ने बताया कि हाईवे रोड कैंटोन्मेंट एरिया स्थित फार्म हाउस पर पड़ी रेड की खबर मिलने पर वे भी वहां गए तो उन्हें वहां बहुत से लोग बैठे हुए मिले जिनमें दलित, मुस्लिम व ओबीसी समाज के लोग थे। उनसे बात करने पर मालूम हुआ कि उन्हें पैसे देकर लाया गया कि वोट मत डालो 6 बजे तक यहीं बैठो। ये सभी कांग्रेस के पारंपरिक वोटर हैं। वहां पर काफी सारी सामग्री पाई गई।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाया गया। कांग्रेस और कांग्रेस के वोट को विभाजित करने का राजनीतिक खेल खेलते हुए सहयोगी दलों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। यहां विफलता हाथ लगी तो कांग्रेस वोटरों को प्रलोभन देकर मतदान नहीं करने, फर्जी मतदान करवाने, उंगलियों पर की मार्किंग मिटाकर प्रलोभन देकर दोबारा मतदान करने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप नागानी ने लगाया।
Kamthi election controversy congress demands bawankule resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












