Nagpur: कलमेश्वर में खेत से अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस; इलाके में हड़कंप
Nagpur Kalmeshwar Unidentified Body: कलमेश्वर के दहेगांव शिवार में खेत से अज्ञात शव मिलने से सनसनी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू की।
- Written By: अंकिता पटेल
कलमेश्वर अज्ञात शव,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Crime News: नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील अंतर्गत दहेगांव शिवार में एक अज्ञात व्यक्ति का लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे गेट के पास खेत में शव पड़े होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है।
खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार दहेगांव से नागपुर की ओर जाने वाले रेलवे गेट पुल के सामने स्थित कुबड़े गुरुजी के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सुबह कुछ राहगीरों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कलमेश्वर पुलिस को सूचना दी।
शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC नेताओं के हठ पर MNS नेता ने भेंट की इनोवा क्रिस्टा! बोले- फिलहाल 3 उपलब्ध हैं, बाकी शुक्रवार को भेजूंगा
Pune Water Supply: वाघोली की 230 करोड़ जल योजना पर सवाल, पानी का कोटा मंजूर हुए बिना अंतिम चरण में पहुंचा काम
नागपुर बना मध्य भारत का रेल हब, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताई नेटवर्क की अहमियत
अमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही कलमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए कलमेश्वर ग्रामीण अस्पताल में रखा गया है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक कौन है और वह यहां कैसे पहुंचा। मामले में दुर्घटना, हत्या या अन्य किसी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
पहचान की कोशिशें तेज, हर पहलू से जांच
पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों और लापता व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाल रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज कालबांडे के मार्गदर्शन में सुनील मिश्रा और पवन गायकवाड़ मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-महिलाओं को कैसे फंसाते हैं ढोंगी बाबा, आस्था बनाम अंधविश्वास पर नागपुर में जागरूकता अभियान
अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर अधिक स्पष्टता सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
लावारिस शव मिलने की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
