Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फर्राटे से दौड़ रहे ‘जुगाड़’ वाहन, प्रतिबंधित होने के बावजूद दौड़ाये जा रहे वाहन

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 22, 2022 | 11:33 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस का ध्यान नहीं

नागपुर. मोटर व्हीकल एक्ट में जुगाड़ वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. इसके बावजूद शहर की सड़कों पर खुलेआम जुगाड़ वाहन दौड़ रहे हैं. न तो परिवहन विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही ट्रैफिक पुलिस. चौराहों-चौराहों पर होने वाली वाहन चेकिंग में भी ऐसे वाहनों को नहीं रोका जाता है. लोहा, सब्जी, खाद्य पदार्थ सहित विविध तरह के सामान लादकर चलने के कारण इन वाहनों से दुर्घटनाएं भी होती हैं.

इन ‘जुगाड़’ वाहनों का न तो बीमा होता है और न पंजीकरण. इनके मालिकों की हैसियत भी ज्यादा अच्छी नहीं होती. ऐसे में हादसा होने पर पीड़ित को कोई क्लेम तक नहीं मिल पाता. अपनी सुविधा के लिए कई लोग जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल कर कमाई के रास्ते निकाल लेते हैं. आम लोग भी बचत के लिए इनका इस्तेमाल करने से बाज नहीं आते.

बढ़ते जा रहा है चलन

महानगर में बाइक से बने जुगाड़ वाहनों का चलन बढ़ते जा रहा है. शहर में ऐसे वाहनों की संख्या सैकड़ों में होंगी. शहर की हर सड़क पर ऐसे वाहन सामान की ढुलाई करते नजर आ ही जाते हैं. बाइक से बने ‘जुगाड़’ की क्षमता से ज्यादा सामान की लदाई की जाती है तो ये वाहन खतरनाक हो जाते हैं. आए दिन ऐसे वाहन राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं. रात में तो खतरा कई गुना और बढ़ जाता है.

सम्बंधित ख़बरें

बच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?

शिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन

संभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू

लाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा

कभी-कभी ऐसे वाहनों पर लोहा सरिया भी लादकर ले जाया जाता है, जिसमें सरिया में किसी तरह का लाल कपड़ा नहीं लग जाता है. इससे यह कभी खतरनाक हो जाता है. यमदूत की तरह सड़कों पर दौड़ रहे इन वाहनों पर प्रशासन लगाम नहीं लगा रहा. समय में शहर में जगह-जगह वाहन चेकिंग हो रही है. बावजूद इसके जुगाड़ वाहनों पर कोई अंकुश नहीं दिखता. ऐसे वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने से गुजर जाते हैं, पर उन पर कार्रवाई नहीं होती. 

लॉकडाउन से बढ़ते चली गई संख्या

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन से इनकी संख्या कुछ अधिक ही बढ़ गई है. कई लोगों ने अपने वाहनों को जुगाड़ वाहन में बदलकर सब्जी सहित विविध तरह के माल बेचने के लिए उपयोग किया. यदि किसी के घर में कोई पुरानी बाइक कबाड़ हालत में पड़ी है तो उसे उसकी बिक्री खोच समझकर ही करना चाहिए. अधिकांश लोग ऐसी बाइकों को कबाड़ की दूकान पर बेच देते हैं.

जुगाड़ वाहन तैयार करने वाले यहीं से कबाड़ बाइकों को खरीदकर जुगाड़ वाहन तैयार करते हैं. पुरानी बाइक का बीमा नहीं होगा यह तय है. ऐसे में अगर किसी जुगाड़ वाहन से किसी की मौत हो जाती है और इंजन और चेचिस नंबर से यह साबित हो जाता है कि बाइक आपकी है तो मृतक के परिजन सीधे आप पर क्लेम कर सकते हैं. अधिकांश जुगाड़ वाहनों में पुरानी बाइकों को इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे वाहनों का न तो नंबर होता है और न कागज. ऐसे वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

Jugaad vehicles running with speed despite being banned vehicles are being run

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2022 | 11:33 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.