JEE Main 2026 Result: नागपुर के माधव नोटानी ने रचा इतिहास; 99.99 पर्सेंटाइल के साथ बने विभाग के सरताज!
JEE Main 2026 Result Nagpur: जेईई मेन 2026 के पहले चरण का रिजल्ट घोषित। नागपुर के माधव नोटानी 99.99 पर्सेंटाइल के साथ अव्वल। जिले के 15 से अधिक छात्रों को मिले 99.98+ पर्सेंटाइल।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर के जेईई मेन टॉपर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
NTA JEE Main Session 1 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन-2026 के पहले चरण का परिणाम घोषित किया गया। नागपुर विभाग के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है।
नागपुर के छात्र माधव नोटानी ने 99.99 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विभाग में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा पलक जयपुरिया और यश राऊत ने 99.98 पर्सेंटाइल हासिल कर शीर्ष रैंकिंग में स्थान बनाया। वहीं युगल रोहिदास अडे ने 99.83 पर्सेंटाइल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हजारों विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
एनटीए द्वारा जेईई मेन्स 2026 के पहले चरण की परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। जिले से लगभग 7 से 8 हजार तथा पूरे विभाग से 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस चरण में भाग लिया।
सम्बंधित ख़बरें
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
जिले के अनेक विद्यार्थियों ने उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। इस वर्ष देशभर में 12 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है जिनमें महाराष्ट्र का एक विद्यार्थी भी शामिल है। इसका अर्थ है कि इन विद्यार्थियों ने अपने-अपने सत्र में सर्वोच्च अंक हासिल किए।
यह भी पढ़ें – रफ्तार की सनक ने ली नागपुर के 2 युवा कबड्डी खिलाड़ियों की जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया मौत का मंजर
अप्रैल में परीक्षा का दूसरा चरण
परीक्षा में शामिल कुल विद्यार्थियों में से 96.26 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। नागपुर के 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 99.98 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। अब जेईई मेन का दूसरा चरण अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। जिन विद्यार्थियों को पहले चरण में अपेक्षित अंक नहीं मिले हैं वे दूसरे चरण में पुनः प्रयास कर सकते हैं।
वर्तमान में राज्य शिक्षा मंडल और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं भी जारी हैं। विद्यार्थी इन परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त हैं जो मार्च तक चलेंगी। नागपुर के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने शिक्षा क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना दिया है।
