किसानों ने पीछे लिए कदम, मनोज जरांगे ने बच्चू कड़ू को दी नसीहत, बोले- सरकार षड्यंत्र करे तो...

Manoj Jarange Patil: मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल ने प्रहार के बच्चू कडू के किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। जरांगे ने बच्चू कड़ू को खास नसीहत भी दी।
Manoj Jarange Patil: मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल ने प्रहार के बच्चू कडू के किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। जरांगे ने बच्चू कड़ू को खास नसीहत भी दी।
बच्चू कड़ू को मनोज जरांगे की नसीहत (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Nagpur Farmers Movement Update: एक किसान पुत्र होने के नाते, मैं बच्चू कडू के आंदोलन का समर्थन करने नागपुर आया हूं। सभी किसान नेता एकजुट हुए हैं। इसलिए आंदोलन सफल होगा। लेकिन अगर सरकार षड्यंत्र करती है, तो षड्यंत्र को विफल करने के लिए जवाबी कार्रवाई जरूरी है, यह चेतावनी मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आज नागपुर में दी।

इस अवसर पर, उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलनकारी ही आंदोलन की आत्मा हैं और प्रदर्शनकारियों को धैर्य रखने की सलाह दी। पिछले तीन दिनों से वर्धा मार्ग स्थित परसोडी में किसान आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे जरांगे पाटिल ने आज सुबह मंगल खरड़ में प्रहार और किसान नेता बच्चू कडू से मुलाकात की।

राज्य सरकार की आलोचना

उन्होंने राज्य के सभी किसानों को हुए नुकसान और उन्हें दी जा रही सहायता के लिए राज्य सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने पूछा, क्या दो-तीन हजार की कोई मदद है। किसानों की उपज, बैल और भैंस समेत घर का सारा सामान बह गया। बच्चों की किताबें भी बह गई। हम इस बात पर अड़े हैं कि हमें शत-प्रतिशत मुआवजा चाहिए।

75 सालों में किसानों को लूटा

पिछले 75 सालों में सभी सरकारों ने किसानों को लूटा है, किसी भी सरकार ने किसानों का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी मदद करनी चाहिए, यही सही समय है और आंदोलन भी सही समय पर खड़ा किया गया है। न्याय के देवता के बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे, वह गरीबों का आखिरी सहारा है, लेकिन सरकार ने एक योजना बनाई है, पलटवार करके उनकी साजिश को तोड़ना जरूरी है, वरना यह कामयाब नहीं होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com