नागपुर मनपा, इतवारी, अवैध निर्माण, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर इतवारी में मनपा का बड़ा एक्शन! दलबल के साथ पहुंचा प्रवर्तन दस्ता, दुकानदारों में हड़कंप

Nagpur NMC Enforcement: नागपुर के इतवारी में मनपा के प्रवर्तन विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। दस्ते के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

अंकिता पटेल

Nagpur NMC Illegal Construction: नागपुर जिले के बुधवार को इतवारी जैसे व्यावसायिक क्षेत्र में उस समय दुकानदारों में खलबली मच गई जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता दल-बल के साथ कार्रवाई के लिए यहां पहुंच गया। इतवारी और गांधीबाग जैसे व्यावसायिक क्षेत्र में कई तरह का अवैध निर्माण होने की लगातार शिकायतें आती रही हैं।

इसकी भनक होने के कारण कार्रवाई के लिए पहुंचे दस्ते को देखते ही कई सम्पत्तिधारकों के पैरों तले जमीन खिसक गई किंतु नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए दस्ता सतीश बोरकर नामक सम्पत्तिधारक के आवास के सामने रुक गया। इसके बाद कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच दस्ते ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।

8 साल बाद चला हथौड़ा

प्रवर्तन विभाग के अनुसार इतवारी के अनाज बाजार इलाके में सतरंजीपुरा जोन के अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पक्के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया। यह कार्रवाई सतीश नत्थूजी बोरकर (मकान नंबर 407, वार्ड नंबर 36, अनाज बाजार, इतवारी) के अनधिकृत निर्माण पर की गई।

जानकारी के अनुसार सम्पत्तिधारक को महाराष्ट्र प्रादेशिक नियोजन व नगर रचना अधिनियम 1966 की धारा 53 (1) के तहत 3 नवंबर 2018 को ही जोन द्वारा नोटिस थमाया गया था जिस पर अतिक्रमण विभाग ने ठोस कदम उठाया।

कार्रवाई के दौरान 60 फीट की अनधिकृत पैरापिट वॉल को तोड़ा गया और एक अवैध बाथरूम के निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण दस्ते ने संबंधित व्यक्ति से 10,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

सीताबर्डी मेन रोड पर कार्रवाई

प्रवर्तन विभाग के दल ने सीताबर्डी इलाके में अतिक्रमण निर्मूलन की कार्रवाई को अंजाम दिया। सीताबर्डी मेन रोड से वैरायटी चौक तक और फिर पूरे दिन सीताबर्डी मेन रोड पर दस्ता घूमता रहा। इस दौरान सड़क और फुटपाथ के दोनों ओर रास्ता बाधित कर रहे अवैध ठेलों और दुकानों को सख्ती से हटाया गया। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में टीमों ने हिस्सा लिया।

महल और बड़कस चौक क्षेत्र में भी हटे अवैध टेले

महल इलाके में मनपा के 2 दस्तों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा संभाला। यह अभियान महल चौक से बड़कस चौक, केलिबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से होते हुए वापस महल और बड़कस चौक तक पूरे दिन चलता रहा। इस क्षेत्र में भी अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए सड़क और फुटपाथों पर कब्जा जमाए बैठे अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार