Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagar Parishad Elections: विदर्भ में आज चुनावी संग्राम, 7 नगर परिषदों और 54 प्रभागों में मतदान

Vidarbha Municipal Council Elections: विदर्भ की 7 नगर परिषदों और 54 शेष प्रभागों में आज मतदान होगा। 206 वार्डों और 7 नगराध्यक्ष पदों पर वोटिंग, मतगणना रविवार को। प्रशासन तैयार।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 20, 2025 | 09:54 AM

निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

7 Municipal Council Elections Voting: सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद विदर्भ की 7 नगर परिषदों में शनिवार 20 दिसंबर को मतदान कराया जा रहा है। इन नगर परिषदों में 7 नगराध्यक्ष पदों सहित कुल 206 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही अन्य नगर परिषदों के शेष 54 प्रभागों में भी शनिवार को ही मतदान संपन्न हो रहा है।

पहले चरण में जिन नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान हो चुका है, उनके साथ आज होने वाले मतदान की संयुक्त मतगणना रविवार 21 दिसंबर को की जाएगी। इसके लिए स्थानीय और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सज्ज है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। इस दौरान 2357 नगरसेवक पदों और कुल 100 नगराध्यक्ष पदों के परिणाम घोषित होंगे।

कुछ प्रभागों के चुनाव स्थगित

किसके सिर जीत का गुलाल चढ़ेगा, इसका फैसला कल होगा। विदर्भ क्षेत्र में कुल 80 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रस्तावित थे। पहले चरण में 7 नगर परिषदों को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर मतदान हो चुका था, जबकि कुछ प्रभागों के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।

उन्हीं शेष स्थानों पर आज मतदान कराया जा रहा है। 2 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होने के बाद उम्मीदवारों और पदाधिकारियों को परिणामों के लिए लगभग 19 दिनों तक इंतजार करना पड़ा। अब उनकी उत्सुकता चरम पर है और जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें एक दिन और प्रतीक्षा करनी होगी।

  • 2357 नगरसेवकों के कल खुलेंगे भाग्य
  • 100 नगराध्यक्षों के सिर चढ़ेगा ताज

शेष सीटों पर भी आज मतदान

  • अमरावती जिले में 6 सीटों पर, भंडारा में 2, बुलढाणा में 9, चंद्रपुर में 4, गड़चिरोली में 4, गोंदिया में 5, वर्षा में 7, वाशिम में 2 और यवतमाल में 6 सीटों पर मतदान हो रहा है।
  • इसके अलावा नागपुर जिले में नरखेड के 3 प्रभागों, कामठी के 3 प्रभागों, रामटेक के 1 प्रभाग तथा कोंढाली नगर पंचायत के 2 प्रभागों सहित कुल 9 सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।
  • इस तरह रुकी हुई 7 नगर परिषदों और विदर्भ के 54 प्रभागों में शनिवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – मनपा चुनाव: महायुति नहीं हुई तो ‘प्लान-बी’ भी तैयार, शिंदे सेना ने 50 उम्मीदवारों की सौंपी सूची

आज इन नगर परिषदों में मतदान

जिला नगर परिषद सीटें
अकोला बालापुर 25
बुलढाणा देऊलगांव राजा 21
वाशिम वाशिम 32
अमरावती अंजनगांव सुर्जी 28
चंद्रपुर घुग्घुस 22
वर्धा देवली 20
यवतमाल यवतमाल 58

Idarbha nagar parishad election voting today 7 councils 54 wards

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 09:54 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

Kalyan Rapido Case: कल्याण में रैपिडो बाइक टैक्सी चालक गिरफ्तार, महिला सुरक्षा पर सवाल

2

Navi Mumbai Airport: जल्द शुरू होगी नागपुर-नवी मुंबई सीधी उड़ान, 5 से 8 हजार में मिलेगा हवाई सफर

3

मनपा चुनाव: महायुति नहीं हुई तो ‘प्लान-बी’ भी तैयार, शिंदे सेना ने 50 उम्मीदवारों की सौंपी सूची

4

Maharashtra Nikay Chunav से पहले यूबीटी-मनसे गठबंधन लगभग तय, मुंबई बनी आखिरी चुनौती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.