नागपुर के 374 अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, 73 को नोटिस, अवैध बेड और पार्किंग पर जुर्माना

Nagpur Hospital News: नागपुर में 660 पंजीकृत अस्पतालों की जांच के बाद 374 में भारी खामियां पाई गईं। सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर के अनुसार 73 अस्पतालों को नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Nagpur Health Department Notice
नागपुर के 374 अस्पतालों पर एक्शनप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Health Department Notice: नागपुर सिटी में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अस्पतालों की जांच के दिए गए आदेश के बाद अब शिकंजा कसा जा रहा है। सिटी में पंजीकृत 660 अस्पतालों की शुरू हुई जांच में 374 अस्पतालों में अलग-अलग तरह की खामियां होने की जानकारी सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के 660 पंजीकृत अस्पतालों में से 374 अस्पतालों का विशेष निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। इस जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए विधिक कार्यवाही और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

73 अस्पतालों को नोटिस

नागपुर सिटी में सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने कहा कि इनमें से 73 अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट की सुविधा नहीं होने का मामला भी उजागर हुआ। इसी के साथ अन्य खामियां भी पाई गई। प्राथमिक स्तर पर इन अस्पतालों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया। अब अगली कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं जिसमें नोटिस जारी करने का सिलसिला जल्द शुरू हो जाएगा।

Nagpur Health Department Notice
फर्जी डॉक्टरों पर अब शिकंजा, नागपुर मनपा के 662 निजी अस्पतालों की होगी जांच

निरीक्षण में पाई गईं मुख्य कमियां और अनियमितताएं

  • अतिरिक्त बेड का अवैध संचालन जांच के दौरान 21 अस्पतालों में स्वीकृत क्षमता से अधिक अतिरिक्त बेड पाए गए, इन अस्पतालों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और अतिरिक्त बेड तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए।

  • पार्किंग सुविधा का अभाव कुल 16 अस्पतालों में पार्किंग की निर्धारित जगह नहीं पाई गई। इस संबंध में संबंधित जोनल कार्यालयों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया है।

  • रेट चार्ट व हेल्पलाइन नंबर गायब 16 अन्य नागपुर अस्पतालों में रेट चार्ट, हेल्पलाइन नंबर, बायोमेडिकल वेस्ट निष्पादन हेतु निर्धारित स्थान और मरीजों के अधिकारों का बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। विभाग द्वारा इन सभी अस्पतालों को कमियों में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com