बाइक सवार फिसल रहे, हिंगना समृद्धि महामार्ग तक जाने वाली सड़क खतरनाक, सुधार की मांग; जगह-जगह दरारें
Hingna Road Accident Risk: हिंगना से समृद्धि महामार्ग सर्कल तक की मुख्य सीमेंट सड़क कई जगहों से टूट गई है। दरारों के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
हिंगना सड़क, समृद्धि महामार्ग, सड़क दरारें,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Hingna Road Samruddhi Expressway: हिंगना से समृद्धि महामार्ग सर्कल तक जाने वाली मुख्य सीमेंट सड़क पर कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और सड़क फट चुकी है, जिससे यह मार्ग वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक बन गया है। इस मार्ग से समृद्धि महामार्ग के जरिए मुंबई दिशा की ओर बड़ी संख्या में वाहन आवागमन करते हैं। इसके अलावा हिंगना से बूटीबोरी इंडस्ट्रयल एरिया, गुमगांव तथा आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी और कर्मचारी भी इसी सड़क से यात्रा करते हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण इन दरारों से कई बाइक चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं।
अधूरी सड़क और दरारों से बढ़ा दुर्घटना का खतरा
नागरिकों ने बताया कि हिंगना से समृद्धि महामार्ग सर्कल के बीच लगभग 50 मीटर का सड़क हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा है। यह हिस्सा न तो कच्चा है, न डामर सड़क और न ही सीमेंट रोड। इस अधूरे हिस्से के दोनों ओर सीमेंट सड़क बनाई गई है, लेकिन बीच का यह छोटा हिस्सा आज तक नहीं बनाया गया।
जहां-जहां सीमेंट सड़क बनी है, वहां भी सड़क पर दरारें और गड्ढे बन चुके हैं। इन दरारों से बचने के प्रयास में दोपहिया वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं, जिससे पीछे चल रहे चारपहिया वाहनों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
मुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी
नागपुर में सफाई अभियान तेज करने के आदेश, अतिक्रमण हटाकर फोटो-वीडियो भेजने के निर्देश; महापौर नीता ठाकरे
महाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
खराब सड़क निर्माण पर ग्रामीणों में नाराजगी, हादसे की आशंका
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का काम किया गया है। बावजूद इसके प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे नागरिकों में भारी नाराजगी है। लोग सड़क पर खड़े होकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यह मार्ग समृद्धि सर्कल, गुमगांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर के बस स्टॉप पर हाई कोर्ट सख्त, बदहाली पर लिया संज्ञान; अनुच्छेद 21 का हवाला
प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया, बसें और मालवाहक वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं, बरसात का मौसम कुछ ही समय बाद शुरू होने वाला है। बारिश शुरू होने के बाद स्थिति और भी गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है तो जिम्मेदारी कौन लेगा।
