झुलसते नागपुर में गर्मी से राहत के संकेत, विदर्भ में 15 जून तक मानसून की दस्तक; 8 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
Nagpur Pre Monsoon Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे नागपुर में राहत के संकेत हैं। 8 जून को तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 15 जून तक मानसून विदर्भ पहुंच सकता है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मौसम, गर्मी से राहत, प्री-मानसून बारिश,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Weather Rain Alert: नागपुर जिले में बीते करीब सवा महीने से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासी बेहाल हो गए हैं। अब सिटी को बारिश की बूंदों का इंतजार है। वातावरण सकारात्मक बना रहा तो मानसून 15 जून के आसपास विदर्भ में दस्तक दे सकता है। हालांकि उसके पहले प्री- मानसूनी वारिश की शुरुआत होगी।
8 जून को आंधी-बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग की संभावना सही साबित हुई तो 8 जून को सिटी में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन तप रहा है और देर रात तक हवा में गर्मी बरकरार है। अब इस तपती, झुलसाती व बेजार करती गर्मी से राहत पाने बारिश का इंतजार बेसब्री से हो रहा है।
सिटी का पारा 40 डिसे के पार ही चल रहा है। शनिवार को भी सिटी का अधिकतम तापमान 41.6 डिसे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिसे दर्ज हुआ। सूर्योदय का समय शाम 6:30 बजे के आसपास हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
बिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
12 जून तक राहत नहीं
मौसम विभाग की संभावनाओं से तो लगता है कि 12 जून तक शहरवासियों को किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि 8 जून को बारिश के संकेत हैं लेकिन 12 जून तक आंशिक बदराया मौसम यानी धूप-छांव का मौसम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:-7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
इस दौरान तापमान में कमी की जगह बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने संकेत दिये हैं कि सिटी का अधिकतम तापमान 43-44 डिसे और न्यूनतम तापमान 27-28 डिसे तक बना ही रहेगा। बता दें कि पिछले वर्ष मानसून समय से पहले विदर्भ पहुंचा था लेकिन गडचिरोली तक आकर कमजोर हो गया था।
आगामी मौसम का अनुमान
| अवधि | संभावित मौसम | तापमान |
|---|---|---|
| 8 जून | तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना | — |
| 9 से 12 जून | आंशिक बदली, धूप-छांव का मौसम | अधिकतम 43-44°C |
| 9 से 12 जून | रात में गर्मी बरकरार | न्यूनतम 27-28°C |
| 15 जून के आसपास | विदर्भ में मानसून की संभावित दस्तक | — |
